रायपुर

कोरोना काल में गरीबी से तंग युवक ने पहले पूरे परिवार को किया खत्म, फिर खुद फंदे से झूल गया

रायपुर से लगे केंद्री गांव की दर्दनाक घटना गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दिए जांच के निर्देश
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Nov 2020, 1:33 AM IST
कोरोना काल में गरीबी से तंग युवक ने पहले पूरे परिवार को किया खत्म, फिर खुद फंदे से झूल गया
कोरोना काल में गरीबी से तंग युवक ने पहले पूरे परिवार को किया खत्म, फिर खुद फंदे से झूल गया

रायपुर.कोरोना वायरस संक्रमण काल में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे केंद्री गांव में युवक कमलेश साहू ने बड़ा ही दुर्भाग्यजनक कदम उठाया। बीमारी और गरीबी से तंग आकर कमलेश साहू ने सोमवार रात को अपनी मां, पत्नी और दो बच्चों को गला घोंटकर मौत के घाट उतारा और खुद फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें गरीबी और बीमारी के कारण इस घटनाक्रम को अंजाम देने की बात लिखी गई है। वहीं, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।

अमित शाह से भूपेश बघेल ने रोजगार के अवसर बढ़ाने का किया आग्रह
अभनपुर थाना प्रभारी के मुताबिक केंद्री में कमलेश साहू (35) पत्नी प्रमिला साहू (30), मां ललिता साहू (60), बेटे नरेंद्र कुमार साहू (8) और कीर्ति साहू (10) के साथ रहता था। कमलेश और प्रमिला मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। प्रमिला की तबीयत खराब होने की वजह से उसका उपचार साहू परिवार द्वारा कराया जा रहा था। बीमारी गंभीर होने के कारण पैसों की तंगी आई, तो सोमवार की रात को पत्नी, मां और बच्चों की गला घोंटकर हत्या करने बाद कमलेश ने फांसी लगाकर जान दे दी। बच्चों के मुंह से झाग निकलने के कारण पुलिस गला घोंटे जाने से मौत होने का आशंका जता रही है। मामले में विस्तृत जानकारी देने के लिए विवेचना अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जवाब देने की बात कह रहे हैं।
पढऩे के लिए क्लिक करें...[typography_font:14pt]मोदी सरकार से छत्तीसगढ़ में तीन नए राष्ट्रीय राजमार्ग की मांग
घटना की जांच करने पहुंची एफएसएल टीम को घर में रखी डायरी पर सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में बीमारी और आर्थिक तंगी से सुसाइड करने की बात कमलेश ने स्वीकारी है। बच्चे किसी और के भरोसे ना रहें, इसलिए उन्हें भी साथ ले जाने की बात लिखी है।
पढऩे के लिए क्लिक करें...[typography_font:14pt]किसानों से खरीदे गए अधिशेष धान से बायो एथेनॉल उत्पादन की अनुमति दे मोदी सरकार
केंद्री में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रायपुर जिले के एसएसपी अजय यादव से फोन पर कहा कि एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत होना बड़ी बात है। उन्होंने मौत के कारणों का पता लगाने और इसकी गहराई से जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
पढऩे के लिए क्लिक करें...[typography_font:14pt;" >पढऩे के लिए क्लिक करें...कोरोना जांच तुरंत कराएं, ठंड के मौसम में संक्रमण बढऩे की आशंका

Published on: