रायपुर

CM साय के लिए बना 65 करोड़ का बंगला, इस दिन होंगे शिफ्ट… हाईटेक हाउस है CCTV कैमरों से लैस

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय जल्द ही अपने नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं. सीएम ने नवरात्रि के पहले दिन नए बंगले में जाकर पूजा की है, जो अगले तीन दिनों तक चलेगी। इस पूजा के बाद प्रदेश में यह चर्चा तेज हो गई है कि सीएम अपना घर जल्द ही बदलने वाले हैं।
2 min read
• •
Updated: 5 Oct 2024, 11:23 AM IST
Chhattisgarh News

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इसी नवरात्रि या दीपावली के मौके पर नवा रायपुर के नवनिर्मित भवन में शिफ्ट हो सकते हैं। भवन में शुक्रवार से 3 दिवसीय पूजा अर्चना शुरू हुई। सीएम हाउस में साज-सज्जा का काम लगभग पूरा हो गया है। सेक्टर 24 में मंत्रियों के साथ विधानसभा अध्यक्ष सहित कुल 14 बंगले तैयार किए जा रहे हैं। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने नवा रायपुर में रहना भी शुरू कर दिया है। अब सीएम के भी नवा रायपुर में जल्द शिफ्ट होने की संभावना है।

नया बंगला 8 एकड़ में बना

सीएम साय का नया बंगला पूरे 8 एकड़ में बनाया जा रहा है, जिसको बनाने में कुल लागत 65 करोड़ का बताया जा रही है। बंगले का सारा काम लगभग खत्म हो चुका है। बस लाईटिंग और साज-सज्जा का काम बचा हुआ है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। सीएम साय का नया बंगला काफी लग्जरी है। बंगले में 6 बेडरूम, फैमली और लिविंग रूम के साथ ही प्राईवेट थियेटर और बड़ी सी लाइब्रेरी भी बनाई गई है।

Chhattisgarh News: हाई टेक होगी सीएम हाउस की सुरक्षा

नए सीएम हाउस की सुरक्षा CCTV, टायर ब्लास्टर के साथ हाईटेक होगी। इसकी निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। मंत्रियों के लिए बने बंगले में कृषि मंत्री रामविचार नेताम रहने लगे हैं। वहीं खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के बंगले में फिनिशिंग‌ ‌कार्य जारी है। उनके भी जल्द शिफ्ट होने की सूचना है।

यह भी निर्माणाधीन...

मुख्यमंत्री निवास के पास ही मंत्रियों के साथ विधानसभा अध्यक्ष का बंगला तैयार किया जा रहा है। कुल मिलाकर 14 बंगलों का निर्माण कार्य जारी है। अब अधिकारियों के बंगलों का दायरा भी बढ़ चुका है। 4,000 वर्गफीट के स्थान पर अब अधिकारियों के बंगलों को 22,000 वर्गफीट में तैयार किया जा रहा है। नवा रायपुर के सेक्टर-18 में ऐसे 78 बंगले तैयार किए जा रहे हैं।

Updated on:
5 Oct 2024, 11:23 AM IST
Published on: