रायपुर

कुत्तों के काटने पर महिला पहुंची थाने, मालिक के खिलाफ FIR कर जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh News: 3 कुत्तों ने घेरकर महिला को काटा, मालिक पर केस दर्ज, राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का मामला
2 min read
• •
Updated: 8 Oct 2019, 9:19 PM IST
कुत्तों के काटने पर महिला पहुंची थाने, मालिक के खिलाफ FIR कर जांच में जुटी पुलिस
कुत्तों के काटने पर महिला पहुंची थाने, मालिक के खिलाफ FIR कर जांच में जुटी पुलिस

रायपुर . छत्तीसगढ़ के राजधानी से एक चौकाने वाला खबर सामने आई है। राजेंद्र नगर थाना में महिला ने कुत्तों के काटने पर शिकायत दर्ज कराया है। इससे भी अचंभित करने वाली बात यह है कि पुलिस ने कुत्तों के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लग गई है।

राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के प्रियदर्शिनी नगर इलाके में 3 पालतू कुत्तों ने पैदल जा रही महिला को घेरकर काट लिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस में कर दी और विवेचना अधिकारी ने कुत्ता मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरूमुख सिंह नगर निवासी पीड़िता सोनी यादव ने पुलिस को बताया कि बल्लू साहू के मकान में किराए में रहती है। सोमवार की शाम 4.30 बजे प्रियदर्शिनी नगर में रहने वाली निधि मैडम के मकान में काम करने जा रही थी। निधि मैडम के मकान से पहले निलोफर अली का मकान है। पीड़िता वहां से गुजरी तो निलोफर के 3 कुत्तों ने उसे घेरा और दौड़ाकर पैर में काट लिया।

पीड़िता ने घटना के बारे में पड़ोसियों को बताया और फिर पुलिस को सूचना दी। राजेंद्र नगर पुलिस पीड़िता के शिकायत पर कार्रवाही करते हुए मामले में वेवचना कर रही है।

Click & Read More Chhattisgarh News.

Updated on:
8 Oct 2019, 9:19 PM IST
Published on: