रायपुर

दर्दनाक: छोटे भाई के गले को 27 बार चाकू से गोदा, जब निकली जान तो भाग निकला

एक भाई ने अपने ही छोटे भाई के गले को 27 बार चाकू से गोद कर डाला वहीं, जब उसकी जान निकली तो मौके से फरार हो गया

2 min read
Sep 20, 2017
murder

रायपुर. नया रायपुर में बेहद दर्दनाक वारदात सामने आया है। एक भाई ने अपने ही छोटे भाई के गले को 27 बार चाकू से गोद कर मौत के घाट उतार दिया। खून से लथपथ युवक का शव झाडि़यों में मिला। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने शव की निशाख्त कर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस शव को बरामद कर विवेचना शुरू कर दिया है। जानिए पूरा मामला..

बड़े भाई ने चाकू से कर दिया हमला
नया रायपुर के उपरवारा में एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई का गला काटकर हत्या कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मीकांत पटेल की धारदार हथियार से उसके भाई भाई सूरज पटेल ने ही मौत के घाट उतारा है। बताया जा रहा है कि दोनों गांव के तालाब पर शौच के लिए गए थे, तभी आरोपी सूरज पटेल ने मौके देखकर चाकू से अपने ही भाई पर चाकू से हमला कर दिया। धारदार हथियार से गले पर एक नहीं बल्कि 27 बार से ज्यादा ताबड़तोड़ हमला किया। वहीं, जब उसकी जान निकली तो वह मौके से फरार हो गया। राखी थाना पुलिस समेत क्राइम ब्रांच और की टीम मौके पर जांच शुरू कर दी है।

गांव में फैली सनसनी
सुबह से हो रही तेज बारिश की वहज से तालाब के पास लोगों की भीड़ कम थी। वहीं, करीब 9 बजे जब लोग नहाने तलाब पहुंचे तो झाडि़यों के बीच बहते खून को देखकर सन्न रह गए। नजदीक जाकर देखा तो गांव के ही लक्ष्मीकांत पटेल की लाश पड़ी थी। इसके बाद वारदात की खबर गांव में आग की तरह फैल गई।

राखी पुलिस ने वारदात को लेकर कुछ भी खुलासा नहीं किया है। वहीं, उसके भाई सूरज पटेल की खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सूरज की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Updated on:
20 Sept 2017 01:34 pm
Published on:
20 Sept 2017 01:26 pm