रायपुर

Nursing Admission: छत्तीसगढ़ में तीसरी बार बढ़ी नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश की तारीख, 11 हजार से ज्यादा सीटों पर एडमिशन अटका

Nursing Admission: नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश की तारीख तीसरी बार बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी गई है। 11 हजार से ज्यादा सीटों पर अब तक एडमिशन अटका है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Oct 2026, 1:43 PM IST
Chhattisgarh Nursing Admission
नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश की तारीख बढ़ी (photo Patrika)

Chhattisgarh Nursing Admission: @ पीलू राम साहू। इंडियन नर्सिंग काउंसिल आईएनसी ने नर्सिंग कोर्स में प्रवेश की तारीख 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। ऐसा तीसरी बार है जब तारीख बढ़ाई गई है, लेकिन प्रदेश में छत्तीसगढ़ नर्सिंग काउंसिल व हैल्थ साइंस विवि की बेपरवाही से काउंसिलिंग शुरू नहीं हो पा रही है। दरअसल प्रदेश की नर्सिंग काउंसिल ने कॉलेजों को शर्तों के साथ मान्यता देरी से दी। वहीं हैल्थ साइंस विवि दो माह का समय बरबाद कर अभी तक कॉलेजों को एफिलिएशन नहीं दे पाया है।

शिक्षा विभाग प्रवेश के लिए काउंसिलिंग शुरू नहीं

इस कारण चिकित्सा शिक्षा विभाग प्रवेश के लिए काउंसिलिंग शुरू नहीं कर पा रहा है। हाल में कमिश्नर मेडिकल एजुकेशन रितेश अग्रवाल ने आईएनसी को पत्र लिखकर एडमिशन की तारीख 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 15 दिसंबर तक करने को कहा था। अब एडमिशन के लिए केवल डेढ़ महीने बचे हैं, जिसमें दिवाली भी आ रही है। इस दौरान काउंसिलिंग प्रभावित होती है।

सीटें लैप्स होने का खतरा टला पर प्रवेश के लिए छात्र कहां से आएंगे

प्रदेश के सरकारी व निजी नर्सिंग कॉलेजों में संचालित नर्सिंग की 11 हजार से ज्यादा सीटों पर लैप्स होने का जो खतरा मंडरा रहा था, वह टल गया है। आईएनसी की मेहरबानी से डेढ़ माह का अतिरिक्त समय मिल गया है। उम्मीद की जा रही है कि डेढ़ माह में काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाए। प्रदेश के सरकारी व निजी नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी, पोस्ट बेसिक बीएससी व एमएससी कोर्स की पढ़ाई हो रही है, लेकिन इस बार एडमिशन प्रक्रिया शुरू नहीं होने से कॉलेजों का बुरा हाल है। कॉलेजों में बीएससी की 7700 से ज्यादा सीटें हैं। कॉलेज संचालकों का कहना है कि जब नवंबर में एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी, तो छात्र-छात्राएं कहां से आएंगे?

Updated on:
31 Oct 2026, 1:43 PM IST
Published on: