रायपुर

अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण : क्वांटिफिएबल डाटा आयोग सामाजिक संगठनों से चर्चा कर लेगा सुझाव

- सीएम ने की ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना की तैयारियों की समीक्षा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Jul 2021, 4:52 PM IST
obc_reservation.jpg

रायपुर . छत्तीसगढ़ में अन्य पिछड़ा वर्गों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की गणना की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने कार्यालय में गणना की तैयारियों की समीक्षा की।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा इस गणना के लिए एक सदस्यीय क्वांटिफिएबल डाटा आयोग का गठन सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीएल पटेल की अध्यक्षता में कर चुकी है। आयोग संभागीय मुख्यालयों में सामाजिक संगठनों के साथ बैठक कर उनसे इस गणना के संबंध में विचार-विमर्श करेगा और उनके सुझाव भी लेगा। गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा 4 सितंबर 2019 को अध्यादेश के माध्यम से राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत किया गया और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया था। चिप्स द्वारा इस सर्वेक्षण कर क्वांटिफिएबल डॉटा एकत्र करने के लिए पोर्टल और मोबाइल एप तैयार किया गया है। जिसे लेकर चिप्स के सीईओ समीर विश्नोई ने प्रजेंटेशन दिया।

इस मौके पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, वित्त विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी. और क्वांटिफिएबल डॉटा आयोग के सचिव बीसी साहू बैठक में उपस्थित थे। महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा वर्चुअल रूप से बैठक में शामिल हुए।

Published on: