रायपुर

नक्सलियों के सफाए में 141 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक, सुंदरराज-एलेसेला समेत 152 होंगे सम्मानित, देखें पूरी List

Police Gallantry Medal: छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए स्वतंत्रता दिवस पर गौरव का पल होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस पदकों की सूची जारी कर दी है। इस बार प्रदेश के 152 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा।
4 min read
Aug 14, 2026
President Police Medal 2026
सुंदरराज-एलेसेला समेत 152 होंगे सम्मानित (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Chhattisgarh Police Medal: स्वतंत्रता दिवस से पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस पदकों की घोषणा कर दी है। छत्तीसगढ़ से इस बार कुल 152 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों का चयन हुआ है। इनमें 141 को वीरता पदक, 10 को सराहनीय सेवा पदक और एक अधिकारी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।

देश के लिए बहादुरी, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं का प्रदर्शन करने वाले पुलिस एवं सुरक्षा बल के जवानों को हर साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इन पदकों से सम्मानित किया जाता है। छत्तीसगढ़ से चयनित अधिकांश पुलिसकर्मियों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अभियानों के दौरान साहस और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

152 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक

बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आईजी पी. सुंदरराज सहित 152 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलेगा। केंद्रीय गृहमंत्रालय(एमएचए) द्वारा शुक्रवार को इसकी सूची जारी की गई है। इसमें अदम्य साहस के लिए 141 पुलिसकर्मियों को वीरता, उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों और विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा। इनमें पुलिस उप महानिरीक्षक से लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और आरक्षक शामिल है।

जबकि पिछले बार 26 जनवरी 2026 को किसी भी पुलिसकर्मी को वीरता पदक नहीं दिया गया था। लेकिन, 31 मार्च 2026 तक के डेडलाइन के पहले नक्सलियों का सफाया करने पर पुलिसकर्मियों को वीरता पदक दिया गया है। इसमें नक्सल मोर्चे पर शहीद हुए दो पुलिसकर्मियों को पदक देने की घोषणा की गई है।

वीरता पदक से सम्मानित होंगे ये बहादुर

डीआईजी छसबल सरगुजा रेंज (आईपीएस) इन्दिरा कल्याण एलिसेला, एएसपी नारायणपुर संदीप पटेल, एसपी कांकेर (एएसपी रायपुर ग्रामीण) डाॅ. प्रषांत शुक्ला, त्कालीन एएसपी नारायणपुर रोबिनसन गुड़िया (डीसीपी रायपुर) डीएसपी नारायणपुर विनय कुमार( एसडीओपी बेरला) एएसपी दंतेवाड़ा स्मृतिक राजनाला ( डीसीपी क्राइम रायपुर) एसटीएफ डीएसपी सोहन लाल, डीएसपी एसटीएफ महंथ कुमार, एसआई नारायणपुर हरिशंकर प्रसाद ध्रुव, एसटीएफ प्लाटून कमांडर भूपेन्द्र बघेल, एसटीएफ एपीसी गजराज सिंह राजावत, नारायणपुर सउनि राजूराम नेताम, नारायणपुर प्रआर लैखन कोर्राम, नारायणपुर प्रआर हरि दुग्गा, नारायणपुर प्रआर चैनसिंह भोयर, नारायणपुर प्रआर उजियार सिंह नुरेटी, नारायणपुर प्रआर सुकनाथ नुरेटी, नारायणपुर प्रआर लोमसिंह ध्रुव, नारायणपुर आरक्षक रामचन्द्र यादव, नारायणपुर आरक्षक 781 देवप्रसाद दर्रो, नारायणपुर आरक्षक बज्जूराम कचलाम, नारायणपुर आरक्षक बस्तर फाईटर पीताम्बर दास वैष्णव, नारायणपुर आरक्षक बस्तर फाईटर रामबाई पोटाई, नारायणपुर आरक्षक टंकेश पोर्ते, नारायणपुर आरक्षक धर्मेन्द्र ध्रुव, नारायणपुर आरक्षक रामधर कुमेटी, नारायणपुर बस्तर फाईटर आरक्षक जितेन्द्र कुमार समरथ, नारायणपुर बस्तर फाईटर आरक्षक राजेश कोर्राम, नारायणपुर आरक्षक अमर पोटाई, नारायणपुर बस्तर फाईटर आरक्षक ललिता कर्मा।

नारायणपुर बस्तर फाईटर आरक्षक सुखदेव वड़दा, नारायणपुर आरक्षक जयसिंह सलाम, एसटीएफ आरक्षक कोसा राम मरकाम, एसटीएफ कंपनी कमांडर यादराम बघेल, डीएसपी नारायणपुर विनय कुमार ( एसडीओपी बेरला) डीएसपी नारायणपुर प्रशांत देवांगन, डीएसपी दंतेवाडा़ राहुल कुमार उईके, डीएसपी नारायपुर लक्ष्मण सिंह पोटाई, ( एसडीओपी केसलूर) दंतेवाड़ा सउनि. नेहरूराम भगत, नारायणपुर डीएसएफ आरक्षक पिंकी कावडे़, नारायणपुर आरक्षक मनीष सलाम, कांकेर आरक्षक जगबंधु जैन, नारायणपुर डीएसएफ आरक्षक तीरथ नाग, नारायणपुर बस्तर फाइटर आरक्षक कुमार कोवाची नारायणपुर, बस्तर फाइटर आरक्षक लालसू राम उसेंडी, नारायणपुर आरक्षक अमलूराम मरकाम, नारायणपुर आरक्षक हीरासिंह धनेलिया, (शहीद) एसटीएफ आरक्षक नितेश एक्का, कांकेर सउनि सम्पत टांडिया, कांकेर बस्तर फाइटर (शहीद) रमेश कुमार कोरेटी, सुकमा प्रधान आरक्षक सोड़ी रामा, सुकमा प्रधान आरक्षक सोड़ी अजय, सुकमा आरक्षक बोड्डू लक्ष्मैया, सुकमा आरक्षक कट्टम मुत्ता, सुकमा आरक्षक सेमल रमेश, सुकमा आरक्षक कुहराम रामबाबु, सुकमा आरक्षक माड़वी कोसा, सुकमा आरक्षक पण्डा रोहित , सुकमा आरक्षक वेट्टी छोटेलाल , सुकमा आरक्षक सोयम जोगा, सुकमा आरक्षक करतम लिंगा, सुकमा आरक्षक जयसिंह नाग, सुकमा आरक्षक राजेन्द्र नाग, सुकमा आरक्षक रामधर कश्यप, सुकमा आरक्षक माड़वी गंगा, सुकमा आरक्षक नुरूम दुल्ला, सुकमा आरक्षक कड़ती रामा, सुकमा आरक्षक मौसम चंद्रा, सुकमा नव आरक्षक मड़कम गंगा, सुकमा आरक्षक सोड़ी नरेश।

सुकमा नव आरक्षक मुचाकी देवा, सुकमा आरक्षक माड़वी मुकेश, सुकमा आरक्षक मड़कम भीमा, सुकमा आरक्षक कुंजाम पोदिया, सुकमा आरक्षक वेट्टी देवा, सुकमा आरक्षक सोयम राजू, सुकमा डीएसएफ आरक्षक सोयम राजू, सुकमा डीएसएफ आरक्षक माड़वी रमेश, सुकमा नव आरक्षक सोयम रमेश, सुकमा आरक्षक माड़वी कन्ना, पखांजूर एसडीओपी रवि कुमार कुजूर, कांकेर एसआई रामचन्द्र साहू, कांकेर, एसआई संतोष मिश्रा, कांकेर आरक्षक आरक्षक सुर्यकान्त श्रीमाली, कांकेर आरक्षक श्रीनाथ मतलाम, कांकेर आरक्षक बस्तर फाइटर पवन देव साहू, कांकेर आरक्षक बस्तर फाइटर सोहित कुमार यादव, कांकेर आरक्षक डीएसएफ तिजऊ राम मरकाम, कांकेर आरक्षक 467 अर्जुन ताती, कांकेर आरक्षक कमलेश मरकाम, कांकेर आरक्षक दिनेष कांगे, कांकेर आरक्षक बस्तर फाइटर गिरधर शोरी, कांकेर आरक्षकबस्तर फाइटर विवेकानंद नेताम, कांकेर आरक्षक बस्तर फाइटर ओमेष मंडावी, कांकेर आरक्षकबस्तर फाइटर रविन्द्र कुमार साहू, कांकेर आरक्षक बस्तर फाइटर तरुण कुमार, कांकेर आरक्षक बस्तर फाइटरनन्द कुमार, कांकेर आरक्षक बस्तर फाइटर निरंजन मरकाम, कांकेर आरक्षक बस्तर फाइटर प्रवीण कोरेटी, कांकेर आरक्षक बस्तर फाइटर प्रमोद कुमार, कांकेर आरक्षक बस्तर फाइटर चैनुराम भास्कर, कांकेर आरक्षकआत्माराम ध्रुव, कांकेर आरक्षक बस्तर फाइटर महेन्द्र कुमार भुआर्य, कांकेर आरक्षक बस्तर फाइटर नवल राम मंडावी, कांकेर आरक्षक बस्तर फाइटर कामेश्वर कावडे, कांकेर आरक्षक बस्तर फाइटर गुलशन कोर्राम, कांकेर आरक्षक बस्तर फाइटर विकास कुमार नेताम, कांकेर आरक्षक बस्तर फाइटर पुनम चंद्र, कांकेर आरक्षक डीएसएफ प्यारे लाल तारम, कांकेर आरक्षक बस्तर फाइटर विनय कुमार दुग्गा, कांकेर आरक्षक बस्तर फाइटर निखलेष कुमार टांडिया, कांकेर आरक्षक कृष्णा नेताम, कांकेर आरक्षक वेदांत कष्यप।

कांकेर आरक्षक युगल किषोर, कांकेर आरक्षक देउ राम, कांकेर आरक्षक तुलसी राम, कांकेर आरक्षक कुमेश कुमार, कांकेर आरक्षक नोमेष कुमार नायक, कांकेर आरक्षक फगनू राम कावड़े, कांकेर आरक्षक शोभीराम दुग्गा, कांकेर आरक्षक बस्तर फाइटर विश्वनाथ सिन्हा, कांकेर आरक्षक बस्तर फाइटर धीरज बंजारे, कांकेर आरक्षक बस्तर फाइटरअमरेश पाल, कांकेर आरक्षक डीएसएफ अर्जुन दर्रो, कांकेर आरक्षक डीएसएफ लक्ष्मण नेताम, कांकेर आरक्षक डीएसएफ भुनेष्वर मरकाम, कांकेर आरक्षक डीएसएफ मैनुराम कोमरे, कांकेर आरक्षक बस्तर फाइटर मंजित जुर्री, कांकेर आरक्षक बस्तर फाइटर सुमन कवलिया, कांकेर आरक्षक बस्तर फाइटर संजय नेताम।

कांकेर आरक्षक बस्तर फाइटर भरत कुमार, कांकेर आरक्षक बस्तर फाइटर प्रमोद कुमार, कांकेर आरक्षक बस्तर फाइटर अमन मंडावी, कांकेर आरक्षक बस्तर फाइटर अमीर कुमार मरकाम, कांकेर आरक्षक बस्तर फाइटर अजय कुमार, कांकेर आरक्षक बस्तर फाइटर राहुल कुमार सलाम, कांकेर आरक्षक बस्तर फाइटर राकेश रावटे, कांकेर आरक्षक बस्तर फाइटर विश्वनाथ मंडावी, कांकेर आरक्षक बस्तर फाइटर सतीश कुमार यादव और कांकेर आरक्षक उमेश बेड़दा का नाम शामिल है।

देखिए पूरी लिस्ट

विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक

पुलिस मुख्यालय के डीएसपी मोती लाल कोटवानी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक मिलेगा।

सराहनीय सेवाओं के लिए

सीएम सुरक्षा के एसपी ओम प्रकाश शर्मा, डीआईजी पीएचक्यू गायत्री सिंह, पुलिस उपायुक्त रायपुर कमिश्नरेट डाॅ. अर्चना झा, पुलिस उपायुक्त रायपुर कमिश्नरेटदीपमाला कश्यप, छसबल 4थी वाहिनी रमा पटेल, 6वीं वाहिनी छसबल ब्रजेश कुमार तिवारी, डीएसपी भिलाई सविता सिंह परिहार, प्रथम वाहिनी छसबल निरीक्षक पिनाकी भट्टाचार्जी, एसटीएफ कंपनी कमाण्डर राकेश कुमार सिंह और एसटीएफ बघेरा के प्लाटून कमाण्डर नेहरू लाल क पदक से सम्मानित किया गया है।

Updated on:
14 Aug 2026 08:54 pm
Published on:
14 Aug 2026 08:38 pm