रायपुर

8वीं पास वालों के लिए छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग में निकली 80 पदों पर बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 मार्च 2020.

2 min read
Feb 12, 2020
8वीं पास वालों के लिए छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग में निकली 80 पदों पर बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

CG PWD Recruitment 2020 : छत्‍तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग (Chhattisgarh PWD) ने बस्‍तर (Chhattisgarh Bastar Division) एवं सरगुजा संभाग (Chhattisgarh Surguja Division) के विभिन्‍न जिलों में 8वीं पास भृत्‍य (Peon) पदों की सीधी भर्ती करने के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके लिए छत्‍तीसगढ़ के स्‍थानीय/जिले के मूल निवासियों से 9 मार्च तक ऑनलाईन आवेदन मंगाया है। इस रोजगार के संबंध में अन्‍य महत्‍वपूर्ण जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्‍यता, आयु सीमा, वेतनमान, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, Cg PWD Online Form आदि संक्षिप्‍त विवरण इस पेज में नीचे प्रारूप में देख सकते हैं।

विभाग का नाम (Name of Organisation) : छत्‍तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग (Chhattisgarh PWD)

पदों के नाम ( Name of Posts) : भृत्‍य (Peon)

पदों की संख्‍या (Number of Post) :
80 पद

पदों की श्रेणी (Category of Post) :
सीधी भर्ती

वेतनमान (Pay Scale) :
15600-40900 रूपये प्रतिमाह का वेतनमान प्रदान किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्‍यता एवं अनुभव (Educational Qualification & Experience) :
किसी मान्‍यता प्राप्‍त शिक्षामंडल/विश्‍‍वविद्यालय से कम से कम 8वीं कक्षा उत्‍तीर्ण अथवा समकक्ष होना अनिवार्य है।

आयु (Age) :
कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए परंतु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

IAS में पूछा गया सवाल password को हिंदी में क्या कहते हैं? जानिए ऐसे ही पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब

आवेदन कैसे करें (How to Apply) :
उम्‍मीदवार को विभाग के वेबसाइट में जाकर रजिस्‍टर/लॉगिन करना होगा। तत्‍पश्‍चात उपलब्‍ध Chhattisgarh PWD Recruitment Application Form में समस्‍त जानकारी भरकर विभाग को सबमिट करना होगा एवं पोर्टल पर उपलब्‍ध माध्‍यम से शुल्‍क का भुगतान करना होगा।

महत्‍वपूर्ण तिथि एवं कार्यक्रम (Important Date & Schedule)

ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि :
09 मार्च 2020

Published on:
12 Feb 2020 06:33 pm
Also Read
View All