28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव : सरपंच पद के प्रत्याशी को नहीं मिला एक भी वोट, पूछा- मेरा खुद का वोट कहां गया…

दिव्यांग प्रत्याशी ने दुखी होकर पीठासीन अधिकारी के खिलाफ गौरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhemendra Yadav

•

Updated: 3 Feb 2020, 11:00 PM IST

छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव : सरपंच पद के प्रत्याशी को नहीं मिला एक भी वोट, पूछा- मेरा खुद का वोट कहां गया...

छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव : सरपंच पद के प्रत्याशी को नहीं मिला एक भी वोट, पूछा- मेरा खुद का वोट कहां गया...

पेण्ड्रा. छत्तीसगढ़ के पेण्ड्रा जिले में पंचायत चुनाव के दौरान मरवाही जनपद क्षेत्र में सरपंच पद के प्रत्याशी को एक भी मत प्राप्त नहीं हुआ और प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई। दिव्यांग प्रत्याशी ने दुखी होकर पीठासीन अधिकारी के खिलाफ गौरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
मरवाही जनपद पंचायत क्षेत्र के पिपरिया ग्राम पंचायत में सरपंच पद के प्रत्याशी रमेश कुमार मरावी को ट्यूबलाइट (गली की बत्ती) छाप का चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया था। रमेश ने भी चुनाव जीतने के लिए बड़े जोर-शोर से घर-घर जाकर प्रचार किया था।
चुनाव अधिकारी जवाब देने से बच रहे
रमेश ने पूरे मामले की लिखित शिकायत अनुविभागीय अधिकारी से की है। साथ ही शिकायत के बाद जान को खतरा बताते हुए राकेश ने मामले की शिकायत एवं सुरक्षा की मांग गोरेला थाने में लिखित रूप से की है। पीडि़त के अनुसार अधिकारियों ने उसे कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है। लेकिन चुनाव आयोग और चुनाव का हवाला देते हुए मीडिया के सामने अधिकारी कुछ भी कहने से बचते नजर आए।

सरपंच पद के 2 प्रत्याशी को मिले बराबर वोट, जानिए अब इस तरह होगा फैसला...

धुर नक्सली बस्तर में मजबूत हो रहीं लोकतंत्र की जड़ें, बुलेट ने बैलेट के आगे किया समर्पण

छत्तीसगढ़ में हुआ अनिवार्य : पहली से आठवीं तक के छात्रों की आकलन परीक्षा होगी ऑनलाइन, टाइम टेबल जारी

छत्तीसगढ़ : सिविल जज बनने 32 पदों पर निकली बंपर भर्ती, देखें भर्ती संबंधी पूरी जानकारी

छत्तीसगढ़ : मोबाइल फोन की तरह अब बिजली बिल भी प्री-पैड, बैलेंस खत्म होते ही गुल हो जाएगी बिजली