रायपुर

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज से फिर बारिश की संभावना, एक-दो जगह वज्रपात की चेतावनी

Chhattisgarh Monsoon: मानसून फिर सक्रिय होने की संभावना है। कई जगह हल्की से मध्यम बारिश, कुछ स्थानों पर भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
2 min read
• •
Updated: 21 Sep 2026, 7:45 AM IST
Maharashtra Weather Forecast IMD
महाराष्ट्र के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी (Patrika: IANS/File)

CG Weather Today: प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। अब 21 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। विभाग ने एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य हिस्से और उससे लगे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र लगातार सक्रिय है।

22 सितंबर को गहरे अवदाब में बदलने की संभावना

इसके 21 सितंबर को अवदाब और 22 सितंबर को गहरे अवदाब में बदलने की संभावना है। इसके बाद यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 23 सितंबर की सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तट के पास पहुंच सकता है। पिछले 24 घंटों में छिंदगढ़ में सर्वाधिक 7 सेमी बारिश दर्ज की गई। तोंगपाल और छोटेडोंगर में 6-6 सेमी, जबकि नांगर और सुकमा में 5-5 सेमी बारिश हुई।

रायपुर में 2 सेमी बारिश दर्ज

रायपुर शहर में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। अगले दो दिनों में भी अधिकांश स्थानों पर बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश तथा वज्रपात की संभावना है। रायपुर में 21 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा एक-दो दौर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। तापमान 33 और 25 डिग्री के आसपास रह सकता है।

अगले दो दिन बारिश के लिहाज से अहम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। ऐसे में खुले स्थानों पर रहने वाले लोगों को मौसम खराब होने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मानसून की इस सक्रियता से प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। बादल और बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है, जबकि लगातार बारिश वाले इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहने की संभावना है।

प्रमुख शहरों का तापमान

स्टेशनअधिकतमन्यूनतम
माना एयरपोर्ट32.4°C22.9°C
बिलासपुर33.2°C25.2°C
पेंड्रारोड31.4°C20.4°C
अंबिकापुर31.8°C22.5°C
जगदलपुर31.1°C21.6°C
Updated on:
21 Sep 2026, 7:45 AM IST
Published on: