रायपुर

Chhattisgarh Ration Distribution: अगस्त का 20% चावल नहीं बंटा, 2 महीने का राशन एकसाथ जारी करने का फरमान, दुकानदार परेशान

Chhattisgarh Two Months Ration: छत्तीसगढ़ में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है। अगस्त माह का 20 प्रतिशत चावल अब तक नहीं बंट पाया है, वहीं विभाग ने सितंबर और अक्टूबर का राशन एकसाथ जारी करने का फरमान जारी कर दिया है।
2 min read
Aug 26, 2026
September October Ration
अगस्त का 20% चावल भी नहीं पहुंचा (Photo AI image)

रायपुर@हिमांशु शर्मा। Ration Crisis: उचित मूल्य की राशन दुकानों में चावल का भंडारण नहीं होने के कारण दुकानदार काफी परेशान है। दुकानदार बार-बार नागरिक आपूर्ति निगम और खाद्य विभाग के चक्कर काट रहे है। उसके बावजूद दुकानों में भंडारण नहीं हो रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुढियारी, चार नंबर समेत मंदिर हसौद के नान गोदामों से गाडियां भरकर तो निकल रही है, लेकिन सिर्फ अपने चेहते के दुकानों में पहुंच रही है।

बाकी दुकानदार दस-दस दिनों से अपने दुकानों में चावल के आने का इंतजार कर रहे है। जबकी अगस्त माह का अबतक 20 प्रतिशत चावल बंटा ही नहीं पाया है। मंगलवार को भी कुछ दुकानदार चावल भंडारण की मांग को लेकर खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के कार्यालय नान प्रभारी हेलेना तिग्गा से मुलाकात करने पहुंचे थे।

दुकानदारों में काफी नारजगी

अब दुकानदार विभाग पर सवाल उठा रहे है, कि इधर अगस्त माह का ही राशन नहीं मिल पाया है और विभाग ने सितंबर-अक्टूबर दो माह का राशन एकसाथ वितरण करने का आदेश जारी कर दिया है। इसको लेकर भी दुकानदारों में काफी नारजगी है।

कही एपीएल को कही बीपीएल कोटे का चावल नहीं पड़ताल में पता चला कि दुकानदारों के पास कही एपीएल तो कहीं बीपीएल कोटे का चावल नहीं है। कई दुकान तो ऐसे है जहां दोनों कोटे का चावल मौजूद नहीं ऐसे में हर दिन हितग्राही वापस लौटने को मजबूर है। इनमें से कुछ दुकान आईडी- 441001168, 441001343, 441001066, 441001026, 441001197 समेत अन्य है।

ट्रांसपोर्ट एजेंसियों की चल रही मनमानी

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट एजेंसियों की अलग मनमानी चल रही है। अनुबंध के अनुसार इन ट्रांसपोर्ट एजेंसियों को गोदामों में जितनी गाडियां लगानी है, उससे आधी भी गाड़ियां नहीं लग रही है। गाड़ी कम लगने की वजह से दुकानों में राशन नहीं पहुंच पा रहा है। वहीं जितनी गाडियां लग रही है, उसमें भी अधिकतर गाडियां मिलीभगत से अपने चेहते दुकानों में भेजी जा रही है। इसको लेकर अब बाकी दुकानदारों में आक्रोश है। यहां तक की आरोप यह भी है कि दुकानदारों से लाभ लेने के चक्कर में गोदाम प्रभारी द्वारा ऑफलाइन डिमांड पत्र भी मांगा जा रहा है।

दो माह वाली योजना में फिर बिगड़ सकती है व्यवस्था

पिछले माह जुलाई और अगस्त माह में मासिक राशन ही जारी की गई थी। लेकिन उससे पहले विभाग की ओर से तीन माह का राशन एक साथ अप्रैल, मई और जून के लिए जारी किया गया था। इस दौरान भी काफी अव्यवस्था देखने को मिली थी। इसको लेकर नान प्रभारी को फटकारी भी पड़ी थी। अब फिर से विभाग की ओर से दो माह का राशन एक साथ जारी करने का आदेश है, जो की काफी चुनौतीपूर्ण होगा। इसको लेकर नान प्रभारी से फोन पर कॉनटेक्ट करने की कोशिस की गई, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

Updated on:
26 Aug 2026 03:45 pm
Published on:
26 Aug 2026 03:45 pm