रायपुर

BJP नेता की हत्या के बाद साय सरकार का बड़ा कदम! हाईटेक ड्रोन से हो रही निगरानी, CM बोले- बख्शें नहीं जाएंगे रेत माफिया

BJP Leader Murder case: रेत माफियाओं के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब ऐसे जगहों में हाईटेक ड्रोन से निगरानी की जा रही है। इधर मुख्यमंत्री ने भी कार्रवाई के निर्देश दिए है…

2 min read
Jun 22, 2026
Chhattisgarh BJP murder case
बीजेपी नेता की हत्या के बाद साय सरकार का बड़ा कदम ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh News: अंबिकापुर में रेत कारोबारियों ने बीजेपी नेता और उसके रिश्तेदारों की हत्या कर दी। आरोपियों ने कार समेत जिंदा जलाकर मौत के घाट उतारा है। इस जघन्य वारदात के बाद अब छत्तीसगढ़ सरकार जागी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अवैध रेत खनन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रदेश भर में लगातार अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की जा रही है। जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ खनिज विभाग का मैदानी अमला अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए कड़ी निगरानी कर रहा है।

BJP Leader Murder case: आधी रात बढ़ाई गई निगरानी

अभियान के तहत केंद्रीय खनि उड़नदस्ता की संयुक्त टीम द्वारा प्राप्त शिकायतों के आधार पर 21 जून को रात्रिकालीन खनन क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला एम.सी.बी. की तहसील केल्हारी अंतर्गत दंडाहस्वाही स्थित केवाई नदी, पसौरी, कुटरा तथा हसदेव नदी क्षेत्रों के सघन निरीक्षण में स्वीकृत दो अस्थायी रेत भंडारण अनुज्ञप्ति स्थलों का विस्तृत परीक्षण किया गया। मौके पर उपलब्ध रेत की मात्रा का आकलन हाईटेक ड्रोन सर्वेक्षण के माध्यम से किया गया।

मांगा जवाब

निरीक्षण में भंडारण अनुज्ञा की शर्तों के उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित रेत भंडारणकर्ताओं को कारण बताओ सूचना जारी कर तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में अवैध खनन गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं है और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ-साथ खनिज संपदा का नियमानुसार दोहन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन एवं भंडारण में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अवैध रेत उत्खनन पर हाईटेक ड्रोन से निगरानी

खनिज सचिव पी. दयानंद ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य के पहुंच-विहीन एवं संवेदनशील क्षेत्रों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। इसी उद्देश्य से विभिन्न जिलों में अवैध रेत उत्खनन संभावित क्षेत्रों का चिन्हांकन कर हाईटेक ड्रोन सर्वे के माध्यम से निगरानी की जा रही है, जिससे अवैध रेत खनन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। उक्त कार्रवाई में केंद्रीय उड़नदस्ता की संयुक्त जांच टीम एवं जिला स्तरीय टीम के अधिकारी उपस्थित रहे।

Published on:
22 Jun 2026 01:08 pm
Also Read
View All
100-100 रुपए देकर इकट्ठा की भीड़! रायपुर में Rahul Gandhi के स्वागत पर उठे सवाल, नया विवाद शुरू

Chhattisgarh Road Project: छत्तीसगढ़ में विकास की नई दस्तक, प्रदेशभर में 19 हजार करोड़ का टेंडर जारी, जानें कहां कितनी लागत में होंगे कार्य

मोदी सरकार की नाकामियों को लेकर गांव तक जाए, रायपुर में राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों को दी पांच बड़ी सीख

CGBSE ने प्रवेश नियमों में किया बड़ा बदलाव, 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य, 31 जुलाई को एडमिशन का आखिरी मौका

Chhattisgarh News: सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज करेंगे शुभारंभ, 1000 लोग विशेष ट्रेन पहुंचेंगे गुजरात