रायपुर

Engineering Service Exam: छत्तीसगढ़ स्टेट इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, आवेदन करने का आज अंतिम दिन, जल्दी करें अप्लाई

CGPSC AE Recruitment 2026: पीडब्ल्यूडी में सिविल, इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल जबकि सामान्य प्रशासन विभाग में सिविल में भर्ती की जाएगी।आवेदन करने की प्रक्रिया 13 मई 2026 से दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है।

2 min read
Jun 11, 2026
Engineering Service Exam
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (Photo Patrika)

Assistant Engineer Vacancy: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) के स्टेट इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2026 के आवेदन का आज अंतिम दिन है। अभ्यर्थी 11 जून, रात 11.59 बजे तक सीजीपीएससी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा के तहत लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) में 46 पदों पर असिस्टेंट इंजीनियरों की नियुक्ति की जाएगी। पीडब्ल्यूडी में सिविल, इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल जबकि सामान्य प्रशासन विभाग में सिविल में भर्ती की जाएगी। परीक्षा की संभावित तारीख 16 अगस्त है।

Engineering Jobs Notification: त्रुटि सुधार करने दो दिन का समय

अभ्यर्थी आवेदन में त्रुटि सुधार 12 से 14 जून तक कर सकेंगे। असिस्टेंट इंजीनियर के पदों में भर्ती के लिए ऐसे अभ्यर्थी जो मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल, यांत्रिकी या विद्युत में बीई / बीटेक उपाधि हो, वे आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा में 150-150 अंकों के दो बहु विकल्पीय प्रश्न पत्र होंगे।

कौन कर सकता है आवेदन

असिस्टेंट इंजीनियर के पदों में भर्ती के लिए ऐसे अभ्यर्थी जो मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल, यांत्रिकी या विद्युत में बीई / बीटेक उपाधि हो वे आवेदन कर सकते है। अभ्यर्थी की उम्र 21 से 30 वर्ष तक (1 जनवरी 2026 की स्थिति में) होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है, उनके लिए आयु सीमा 40 वर्ष होगी। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु 45 वर्ष है।

इतनी होगी सैलरी

सीजीपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 2026 के माध्यम से विभिन्न विभागों में सहायक अभियंता स्तर के पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को 56,100 से 1,77,500 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

आवेदन शुल्क

छत्तीसगढ़ के SC/ST/OBC (NCL)/ दिव्यांग अभ्यर्थियों को 300 रुपये साथ ही सामान्य वर्ग और अन्य राज्य के अभ्यर्थियों 400 रुपये इसके अलावा अगर कोई करेंक्शन करवाना है तो उसके लिए 400 रुपये फीस लिए जायेंगे।

आवेदन कैसे करें

सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जामिनेशन 2026 लिंक पर क्लिक करें।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी भरें।
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Published on:
11 Jun 2026 05:14 pm
Also Read
View All