रायपुर

Live Update: दुर्ग नगर निगम में कांग्रेस ने 32 वार्डों में बनाई बढ़त, भाजपा 17 वार्डों में और निर्दलीय 9 वार्ड में चल रहे हैं आगे

Chhattisgarh Urban Body Poll 2019 Results Live Update: छत्तीसगढ़ की 151 नगरीय निकायों में हुए चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। ताजा रुझानों की बात करें तो कांग्रेस ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी। छत्तीसगढ़ के 151 नगरीय निकायों के 2840 वार्डों में कांग्रेस 723 वार्डों में बढ़त बनाए हुए है।
less than 1 minute read
Dec 24, 2019
nikay_chunav_result_2019.jpeg

दुर्ग.Chhattisgarh Urban Body Poll 2019 Results Live Update: नगरीय निकाय चुनाव 2019 के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 9 से से जारी है । शुरूआती रुझान में निर्दली उम्मीदवार भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर दे रहे थे। वहीं, कुछ निकायों में नतीजे सामने आने लगे हैं। 32 वार्डों में कांग्रेस 32 आगे है।

दुर्ग नगर निगम के पहले राउंड का रुझान

32 वार्ड में कांग्रेस आगे
17 वार्ड में बीजेपी आगे
9 वार्ड में निर्दलीय आगे

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ की 151 नगरीय निकायों में हुए चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। ताजा रुझानों की बात करें तो कांग्रेस ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी। छत्तीसगढ़ के 151 नगरीय निकायों के 2840 वार्डों में कांग्रेस 723 वार्डों में बढ़त बनाए हुए है।

जबकि भाजपा 534 वार्डों में आगे चल रही है।प्रदेश के 10 नगर निगमों के 542 वार्डों में से 270 में आगे चल रही है, जबकि 182 वार्डों में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी 16 वार्ड और निर्दलीय 66 वार्ड में आगे है।

Updated on:
24 Dec 2019 02:48 pm
Published on:
24 Dec 2019 02:48 pm