रायपुर

Chhattisgarh Vidhan Sabha: होली ब्रेक के बाद आज फिर गूंजेगा सदन, अफीम की खेती पर घिरेगी सरकार

Chhattisgarh Vidhan Sabha: होली अवकाश के बाद आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्रवाई फिर शुरू होने जा रही है। सदन के पहले ही दिन दुर्ग में एक भाजपा नेता के खेत में कथित अफीम की खेती का मामला जोर पकड़ सकता है।

less than 1 minute read
Mar 09, 2026
Chhattisgarh Vidhan Sabha: होली ब्रेक के बाद आज फिर गूंजेगा सदन, अफीम की खेती पर घिरेगी सरकार(photo-patrika)

Chhattisgarh Vidhan Sabha: होली अवकाश के बाद आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्रवाई फिर शुरू होने जा रही है। सदन के पहले ही दिन दुर्ग में एक भाजपा नेता के खेत में कथित अफीम की खेती का मामला जोर पकड़ सकता है। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है और इस पर चर्चा के लिए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी ला सकता है।

तय कार्यक्रम के अनुसार, आज सदन में मंत्री दयालदास बघेल और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप, मंत्री दयालदास बघेल और मंत्री रामविचार नेताम सदन के पटल पर विभिन्न पत्र रखेंगे।

Chhattisgarh Vidhan Sabha: अफीम मुद्दे पर विपक्ष आक्रामक

विधानसभा की कार्यवाही के दौरान आज दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लगाए गए हैं। इन्हें विधायक भावना बोहरा और ब्यास कश्यप प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा सभापति गोमती साय द्वारा विभिन्न प्रतिवेदनों की प्रस्तुति भी की जाएगी।

आज से सदन में अनुदान मांगों पर चर्चा की भी शुरुआत होगी। इस चर्चा में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा सहित अन्य सदस्य भाग लेंगे। अफीम की खेती के मुद्दे को लेकर विपक्ष के आक्रामक रुख के चलते सदन में तीखी बहस होने के आसार हैं।

Published on:
09 Mar 2026 12:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर