रायपुर

रात 11 बजे शुरू हुआ तेज अंधड़ देररात 2 बजे तक चला, कड़कती बिजली ने डराया

रायपुर में दिनभर रही गर्मी और उमस चक्रवात के असर से मौसम में बदलाव देर रात बारिश हुई, कई इलाकों में बिजली गुल
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 May 2020, 2:28 AM IST
cg news
रात 11 बजे शुरू हुआ तेज अंधड़ देररात 2 बजे तक चला, कड़कती बिजली ने डराया

रायपुर. राजधानी रायपुर (Raipur) में शनिवार को दिनभर गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। रात करीब 11 बजे मौसम (Weather) में अचानक बदलाव आया। तेज अंधड़ शुरू हुआ, जो देर रात 2 बजे तक चला। गरज-चमक के साथ बारिश हुई। बार-बार कड़कती बिजली ने डराया।
इसे भी पढ़ें...सीएम भूपेश बघेल बोले- छत्तीसगढ़ में 80 फीसदी लघु उद्योग फिर से शुरू
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पश्चिम मध्यप्रदेश (madhya pradesh) के ऊपर बने चक्रवात (Cyclone) के असर से छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में मौसम में बदलाव आया है। रविवार को भी ऐसा ही मौसम (mausam) रहने की संभावना है। तेज अंधड़ (strong wind) व बारिश (rain) से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई।

बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि तेज चमक के साथ बारिश होने से सेंसर ट्रिप हो गए थे। इससे मठपुरैना, राजेंद्रनगर, तेलीबांधा, चंगोराभाठा, शंकरनगर, देवपुरी, शैलेंद्रनगर, मोवा, सड्डू, गुढिय़ारी, शिवानंद नगर, खमतराई, रावांभाठा, गोलबाजार और पुरानीबस्ती इलाके की लाइट बंद हुई थी।
इसे भी पढ़ें...लॉकडाउन : सोनिया गांधी को सीएम भूपेश बघेल ने दी आगे की रणनीति की जानकारी

Published on: