रायपुर

Khelo India Tribal Games: छत्तीसगढ़ की मेजबानी में पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स, देशभर के 2000 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Khelo India Tribal Games: तीन शहरों रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा में किया जाएगा। भारत के अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। केंद्रीय खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि इन खेलों के जरिए हर युवा को अवसर प्रदान किया जाएगा।

less than 1 minute read
Mar 07, 2026

Khelo India Tribal Games: छत्तीसगढ़ की मेजबानी में पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (केआईटीजी) का आयोजन 2५ मार्च से 6 अप्रैल तक होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देशभर के 2000 से ज्यादा आदिवासी खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

टूर्नामेंट का आयोजन प्रदेश के तीन शहरों रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा में किया जाएगा। भारत के अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। केंद्रीय खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि इन खेलों के जरिए हर युवा को अवसर प्रदान किया जाएगा। खिलाडिय़ों के साथ 500 अधिकारी भी आएंगे।

करीब 257 मेजबान खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में मेजबान छत्तीसगढ़ की करीब 257 सदस्यीय टीम उतरेगी। इसमें सभी खेलों में खिलाड़ी शामिल हैं। टीम का चयन राज्य स्तरीय चयन स्पर्धा में खिलाडिय़ों के किए गए प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। टीम में खेल विभाग की अकादमी के 32 खिलाडिय़ों ने जगह बनाई है, जो इन खेलों में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। सभी चयनित खिलाडिय़ों को खेल संचालक तनुजा सलाम ने अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी है।

इन खेलों में होंगे मुकाबले

केआइटीजी में पदक वाले सात खेल एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, भारोत्तोलन, तीरंदाजी, तैराकी और कुश्ती शामिल होंगे। इसके अलावा दो प्रदर्शनी खेल मल्लखंब और कबड्डी भी इसका हिस्सा होंगे।

Updated on:
07 Mar 2026 12:25 pm
Published on:
07 Mar 2026 12:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर