रायपुर

सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाली छात्रा हुई ATM फ्रॉड का शिकार, फर्जी बैंक अधिकारी ने किया अकॉउंट खाली

डीडी नगर की रहने वाली छात्र को एक फर्जी बैंक अधिकारी (fake bank officer) ने फ़ोन पर ठग लिया और उसके खाते से पैसे निकाल लिए। छात्रा ने मामले की शिकयत पुलिस से है। वह मामले की तहकीकात क्र रही है
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jun 2019, 10:58 PM IST
Railway officer's data hacked and disappeared
Railway officer's data hacked and disappeared

रायपुर.डीडी नगर इलाके में रहने वाले एक छात्रा एटीएम फ्रॉड (ATM Froud) का शिकार हो गई। सिविल सर्विसेस की तैयारी करने वाली प्रिया सरकार के पास एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने खुद को एसबीआई बैंक (SBI bank) का ब्रांच मैनेजर राहुल शर्मा बताया। उसने छात्रा को उनका एटीएम कार्ड (ATM Card) ब्लॉक होने की जानकारी दी।

कार्ड को दोबारा चालू कराने के लिए बैंक खाता नंबर, एटीएम नंबर और सीवीवी नंबर (CVV Number) पूछा। छात्रा ने इसकी जानकारी दे दी। थोड़ी देर बाद छात्रा के मोबाइल में ओटीपी नंबर (OTP Number) आया। उसे भी छात्रा ने बता दिया। ओटीपी नंबर बताते ही उनके बैंक खाते से 31 हजार रुपए का आहरण हो गया। मोबाइल में एसएमएस आने पर इसकी जानकारी हुई। छात्रा ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

Updated on:
16 Jun 2019, 10:58 PM IST
Published on: