रायपुर

डेंगू से बचाव करने बच्चे हुए एकजुट रैली निकालकर बताया सफाई का महत्व

पत्रिका और नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के चौथे दिन गुढि़यारी क्षेत्र के लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई
3 min read
Aug 25, 2018
dengue awareness rally
डेंगू से बचाव करने बच्चे हुए एकजुट रैली निकालकर बताया सफाई का महत्व

रायपुर. राजधानी में डेंगू से बचाव के लिए पत्रिका और नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के चौथे दिन गुढि़यारी क्षेत्र के लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान स्कूली बच्चों ने एकजुटता दिखाते हुए रैली निकाली और हाथ में डेंगू से बचाव व सफाई का संदेश देने वाली तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया।

अभियान के तहत लोगों के घरों में रखे कूलर, गमलों भरे पानी को निगम अमले ने मौके पर ही खाली कराया और उसमें एंटी लार्वा दवा भी छिडक़े। इस अभियान में क्षेत्र के स्कूली बच्चों सहित वहां के शिक्षक भी बड़ी संख्या में शामिल होकर बाल गंगाधर तिलक वार्ड 10 में रैली निकाल कर तख्ती पर जागरुकता संबंधी नारे लिखकर लोगों को मच्छरों से होनी वाली बीमारियों से सचेत किया।

वहीं, क्षेत्र के एक निजी स्कूल के बच्चों ने डेंगू से बचाव व उपचार के संदेश को चार्ट पेपर पर कलाकृतियों में उकेरा और रैली के माध्यम से हर व्यक्ति तक इस संदेश को प्रेषित करने का प्रयास किया। टीम ने विभिन्न स्कूलों सहित घर-घर जाकर डेंगू संबंधी जानकारियां दी। इस दौरान निगम की ओर से जोन आयुक्त कृष्णा खटीक, वार्ड पार्षद श्रीकुमार मेनन, स्वच्छता मानीटर हरेन्द्र साहू, रायपुर कान्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राएं व शिक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

दुर्ग-भिलाई में इस महामारी से हुई 30 मौतों के बाद भी लोगों में सजगता के अभाव से अधिकारी आहत हुए। रोजाना स्वास्थ्य विभाग वा निगम की ओर से चलाए जा रहे अभियान के बावजूद कई घरों में स्वच्छता में अभाव के साथ कू लरों, गमलों और विभिन्न जगहों पर पानी का जमाव देखने को मिला। इसे देखते हुए निगम के स्वच्छता मानिटर हरेन्द्र साहू ने निपटने के लिए सभी बच्चों को बालीवुड की तर्ज पर दो लोगों को जागरुक करने का लक्ष्य दिया। जिससे एक साथ सैकड़ों लोगों तक संदेश दिया जा सके।

शनिवार की सुबह 8 बजे मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड के हनुमान नगर गार्डन कालीबाड़ी के पास डेंगू अभियान पत्रिका गु्रप और नगर निगम द्वारा चलाया जाएगा। अभियान में पत्रिका टीम, नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों, के साथ हनुमान नगर सोसाइटी के रहवासी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

नगर निगम आयुक्त व स्मार्ट सिटी के प्रबंध संचालक रजत बंसल के मार्गदर्शन में सामाजिक उत्तरदायित्व को पूरा करने शुक्रवार को मोर रायपुर क्लब की टीम डेंगू नियंत्रण अभियान लेकर भिलाई पहुंची। 40 सदस्यीय की टीम भिलाई के छावनी और शंकर नगर बस्तियों में पहुंची, जो डेंगू से सर्वाधिक प्रभावित है। जहां दल के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक, रोड शो और घर- घर संपर्क कर डेंगू से बचाव के तरीके बताएं और क्षेत्रवासियों को स्वच्छता व साफ -सफ ाई का विशेष ध्यान रखने को कहा। इस टीम में शासकीय नर्सिंग कॉलेज, गुरुकुल कॉलेज, दुर्गा कॉलेज, संस्था कुछ फ र्ज हमारा भी है, रायपुर ऑटो मिशन के साथ रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के जनसंपर्क विभाग की पूरी टीम शामिल थी।

डेंगू से हो रही मौतों के बाद कांग्रेसियों ने एंटी लार्वा स्प्रे मशीन लेकर दवा का छिडक़ाव करना शुरू कर दिया है। शनिवार को शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विकास उपाध्याय ने कोटा वार्ड में स्वयं एन्टी लार्वा मशीन लेकर वार्ड की जनता के साथ नाली, कचड़ा, गंदगी आदि में छिडक़ाव कर लोगों को सुरक्षा के बारे में बताया। इस दौरान विकास ने कहा, इलाज बड़ा महंगा है, लेकिन उपाय सस्ता। इसके लिए सभी को जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा, डेंगू के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। लोगों में दशहत है, इसके बाद भी सरकार द्वारा किसी प्रकार की सुध नहीं ली जा रही है। इस दौरान उन्होंने स्कूलों में जाकर बच्चों को सुरक्षा एवं बचाव के उपाय को बताया।

Updated on:
25 Aug 2018 12:04 pm
Published on:
25 Aug 2018 11:44 am