रायपुर

CM बघेल से लिपिकों ने की वेतनमान सुधार एवं पदनाम परिवर्तन करने की मांग, दी हड़ताल की चेतावनी

Lipik On Protest: छत्तीसगढ़ लिपिक फेडरेशन के बैनर तले लिपिक संवर्ग की वेतनमान में सुधार की मांग को लेकर लिपिकों ने धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

less than 1 minute read
Aug 23, 2023
Clerks demand pay scale reform from CM Baghel
लिपिकों ने भी इन मांगों को लेकर CM बघेल को सौंपा ज्ञापन

Lipik On Protest: रायपुर। छत्तीसगढ़ लिपिक फेडरेशन के बैनर तले लिपिक संवर्ग की वेतनमान में सुधार की मांग को लेकर लिपिकों ने धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

लिपिक वर्गीय संघ प्रांताध्यक्ष संजय सिंह एवं जिला अध्यक्ष राजेश सोनी रायपुर ने बताया, आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस एक दिवसीय (Lipik On Protest) प्रदर्शन के बाद भी यदि सरकार लिपिकों की मांगों पर विचार नहीं करती, तो 4 सितंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।

Lipik On Protest: उन्होंने बताया कि लिपिक संवर्ग की वेतनमान में सुधार की मांग को लेकर पिछले 40 वर्षों से निरंतर संघर्षरत है। लिपिकों के वेतन विसंगति दूर करने के लिए गठित पिंगुआ कमेटी व सचिव सामान्य प्रशासन विभाग की अध्यक्षता वाली कमेटी ने आज तक अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को नहीं सौंपी है।

Updated on:
23 Aug 2023 05:18 pm
Published on:
23 Aug 2023 05:13 pm