रायपुर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भगवाधारियों पर कसा तीखा तंज, कहा- सांसारिकता त्यागने के बजाय कुर्सी से चिपके हुए हैं

भगवा रंग को गेरुआ वस्त्र कहा जाता है, जो त्याग का परिचायक होता है। गेरुआ वस्त्र और ध्वजा शिवाजी महाराज ने अपनाया था और अपना पूरा राजपाठ समर्पित कर दिया था।
less than 1 minute read
Dec 31, 2019
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ पर कसा तीखा तंज, कहा- सांसारिकता त्यागने के बजाय कुर्सी से चिपके हुए हैं
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ पर कसा तीखा तंज, कहा- सांसारिकता त्यागने के बजाय कुर्सी से चिपके हुए हैं

रायपुर. प्रदेश के मुख्या भूपेश बघेल ने गेरुआ रंग धारण करने वाले दो प्रमुख राजनीतिज्ञों पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि भगवा रंग को गेरुआ वस्त्र कहा जाता है, जो त्याग का परिचायक होता है। गेरुआ वस्त्र और ध्वजा शिवाजी महाराज ने अपनाया था और अपना पूरा राजपाठ समर्पित कर दिया था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी नाथ पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने भगवा रंग धारण कर लिया है, लेकिन संसार का त्याग नहीं कर पा रहे हैं बल्कि कुर्सी से चिपक गए हैं। सही मायने में भारत के साधु-संतों ने जिस भगवा रंग को अपनाया और त्याग की भावना से अपनाया वो त्याग यहां नहीं दिखाई देता।

आदित्यनाथ फैला रहे हैं जातिवाद

उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में तो जातिवाद दिखाई दे रहा है। योगी आदित्यनाथ वहां जातिवाद फैला रहे हैं। गेरुआ वस्त्र त्याग का रंग है। हरा रंग हरियाली का इसी प्रकार सफेद रंग सादगी का परिचायक है, लेकिन आप स्वयं को साधु बताकर गेरुआ धारण कर रहे हैं और मोह माया में फंसे हुए हैं। ये रंग इसलिए नहीं है कि सत्ता हासिल की जाए।

प्रज्ञा ठाकुर पर भी साधा निशाना

उन्होंने भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर को साध्वी मैंने से इंकार करते हुए कहा कि मैं प्रज्ञा ठाकुर को साध्वी नहीं मानता। वो जब भी जुबान खोलती है तो जहर उगलती है ये साधु का लक्षण नहीं होता।

Updated on:
31 Dec 2019 03:15 pm
Published on:
31 Dec 2019 03:15 pm
Also Read
View All
थाने में धरने पर बैठे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग

CG Weather Update: मौसम विभाग का बड़ा अपडेट! छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक होगी झमाझम बारिश

छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्लेसमेंट विवाद! ऑफर लेटर देकर मुकर गईं कंपनियां, हजारों छात्रों का करियर अधर में

पत्रिका अलर्ट: छत्तीसगढ़ में NEET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! दलाल नहीं दिला सकते MBBS में एडमिशन, स्वास्थ्य शिक्षा विभाग ने दी चेतावनी

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट: बिलासपुर के अचानकमार में बाघ बचाने की मुहिम का खाता खाली! साढ़े 5 साल में नहीं जुटे 10 हजार रुपए