रायपुर

CM भूपेश बघेल ने किया बड़ा पलटवार, पूर्व मुख्यमंत्री रमन को लेकर कह गए इतनी बड़ी बात

मुझे संघ जाने की जरूरत नही है, अगर इतना है तो गोडसे मुर्दाबाद के नारे लगाओ और गांधी को अपनाव - सीएम भूपेश बघेल
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2019, 2:43 PM IST
CM भूपेश बघेल ने किया बड़ा पलटवार, पूर्व मुख्यमंत्री रमन को लेकर कह गए इतनी बड़ी बात
CM भूपेश बघेल ने किया बड़ा पलटवार, पूर्व मुख्यमंत्री रमन को लेकर कह गए इतनी बड़ी बात

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। भूपेश बघेल ने कहा कि रमन सिंह अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। वे भगवान से अपनी तुलना कर कर रहे हैं।

रमन सिंह ने कहा था कि ये सरकार किसानों का मज़ाक उड़ाना बंद करें। सत्ता में आने के बाद भूपेश बघेल को इतना घमंड आ गया है कि वो पूछ रहे हैं कि डॉ रमन कौन है। भगवान का नाम इतनी बार नहीं लेते जितना भूपेश डॉ रमन को याद करते हैं। किसान परेशान है, इसलिए हमें सड़क पर आने की ज़रूरत पड़ी है।

इस बयान पर भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि रमन सिंह अपना मानसिक संतुलन खो बैठे है। अपनी तुलना भगवान से करने लगे हैं। वे तो मीडिया पूछती है इसलिए रमन सिंह का नाम लेना पड़ जाता है। वरना उनका नाम भी ना लें। जिसने छत्तीसगढ़ को बर्बाद किया है।

केंद्रीय मंत्री से मिलने बाद दिया था था बयान
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,खाद्य मंत्री,अमरजीत भगत और कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे दिल्ली से वापसी आने पर माना विमान तल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा धान खरीदी पर केंद्रीय कृषि मंत्री रामविलास पासवान और कृषि मंत्री नरेद्र सिंह तोमर से मुकालात हुई है । दोनो को अभी की यथास्थिति की जानकारी दिया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि जल्द ही प्रधानमंत्री से मुकालात करवाने के बाद समस्या का निदान करने की बाद कही है। जो भी फैसला होना है वहां प्रधानमंत्री को तय करना है। जिसपर जल्द ही बैठक की जाएगी।

क्यों नवंबर से दिसंबर किया गया धान खरीदी की तारीख
धान खरीदी पर पूछने पर मुख्यमंत्री ने कहा अभी किसान धान की कटाई नही कर पाए है। बारिश देरी से होने के कारण खेतो और धान खरीदी केंद्रों में अभी भी पानी भरा हुआ है। धान खरीदी देरी से शुरू हुआ है जिसके कारण किसानों से सरकार जनवरी के बाद भी धान खरीदेगी। मुख्यमंत्री ने भाजपा के धरने पर कहा भाजपा के पास तो अब कुछ काम रहां नहीं तो वे धरना ही करेंगे।

सीएम को नहीं है संघ में जाने की जरुरत
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बयान पर कहा मुख्यमंत्री ने कहा मुझे संघ जाने की जरूरत नही है । उनको संघ के बारे मे बताना चाहिए हमने तो सीधा कहा है । कि गोडसे मुर्दाबाद के नारे लगाओ गांधी को अपनाना चाहते हो तो साथ ही सरदार वल्लभभाई को अपनाना चाहते है जिन्होंने संघ का विरोध किया था ।

Click & Read More Chhattisgarh News.

Updated on:
16 Nov 2019, 2:43 PM IST
Published on: