रायपुर

कार्तिक पूर्णिमा पर सीएम भूपेश ने खारून नदी में लगाई डूबकी, दीपदान कर की प्रदेशवासियों के सुख की कामना

Kartik Purnima 2019: कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महादेवघाट पहुंचकर खारून नदी में डूबकी लगाई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Nov 2019, 9:14 AM IST
कार्तिक पूर्णिमा पर सीएम भूपेश ने खारून नदी में लगाई डूबकी, दीपदान कर की प्रदेशवासियों के सुख की कामना
कार्तिक पूर्णिमा पर सीएम भूपेश ने खारून नदी में लगाई डूबकी, दीपदान कर की प्रदेशवासियों के सुख की कामना

रायपुर. कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima 2019) पर मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने महादेवघाट पहुंचकर खारून नदी में डूबकी लगाई और कार्तिक पूर्णिमा का स्नान किया। कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के दौरान सीएम भूपेश के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक विकास उपाध्याय, महापौर प्रमोद दुबे भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री बघेल ने स्नान के बाद खारून नदी में दीपदान किया और उसके बाद हटकेश्वर मंदिर में जाकर भगवान की पूजा की। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर महादेवघाट में रात भर दिलीप षांडगी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पुन्नी मेला का प्रताप बना रहे। समस्त छत्तीसगढ़वासियों को शुभकामनाएं।

Published on: