रायपुर

सीएम भूपेश बघेल का ED की छापेमारी पर बड़ा बयान, कहा भाजपा कर रही है हदें पार

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि महाधिवेशन रोकने के लिए BJP कोई कसर नहीं छोड़ी. छत्तीसगढ़ की सुख शांति के लिए, भाजपा वालों को सद्बुद्धि दें इसके लिए आज सिद्धिविनायक गणेश जी के दर्शन करने जा रहा हूं.
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Feb 2023, 3:39 PM IST
bhucm.jpg

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गए हैं. इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पर ED की छापेमारी, सोने की माला और अधिवेशन को लेकर मीडिया से चर्चा की. जहां सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि महाधिवेशन रोकने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी. छत्तीसगढ़ की सुख शांति के लिए, भाजपा वालों को सद्बुद्धि दें, इसके लिए आज सिद्धिविनायक गणेश जी के दर्शन करने जा रहा हूं. ईडी कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पहले हमारे पदाधिकारी विधायकों के यहां छापा डाले, उसके बाद सरकारी विभागों में लेबर डिपार्टमेंट से क्या लेना देना है उनका. पर्यावरण विभाग का क्या लेना देना, वहां गए. उनके बाद जो वेंडर था, उनके घर से लेकर 4- 5 घंटा बिना आईडी कार्ड के, बिना नोटिस दिए गए. उनके घर बैठे रहे.

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि महाधिवेशन रोकने के लिए BJP कोई कसर नहीं छोड़ी. छत्तीसगढ़ की सुख शांति के लिए, भाजपा वालों को सद्बुद्धि दें इसके लिए आज सिद्धिविनायक गणेश जी के दर्शन करने जा रहा हूं.

Updated on:
27 Feb 2023, 3:39 PM IST
Published on: