रायपुर

वित्तमंत्री जी प्याज नहीं खातीं, चावल तो खातीं होंगी, छत्तीसगढ़ का चावल खरीद लीजिए- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

प्याज की बढ़ती कीमतों से पुरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। प्याज 110 किलो तक बिक रहा है। संसद में सरकार से भी प्याज की बढ़ती कीमतों पर सवाल किये गए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्याज लहसुन नहीं खाने के बयान पर अब सूबे के मुखिया ने तंज कसा है।
2 min read
• •
Updated: 5 Dec 2019, 5:18 PM IST
nirmala_sitharaman.jpg

रायपुर. प्याज की बढ़ती कीमतों से पुरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। प्याज 110 किलो तक बिक रहा है। संसद में सरकार से भी प्याज की बढ़ती कीमतों पर सवाल किये गए हैं। वहीं सरकार ने भी प्याज की कीमतों में हुई वृद्धि को रोकने के लिए जरुरी कदम उठाने की बात कह रही है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्याज लहसुन नहीं खाने के बयान पर अब सूबे के मुखिया ने तंज कसते हुए ट्वीट कर कहा कहा कि 'माननीया वित्त मंत्री जी!माना कि प्याज से आपको फर्क नहीं पड़ता लेकिन चावल तो आप लोग खाते ही होंगे।तो छत्तीसगढ़ के किसानों का चावल ही खरीद लीजिये, जिससे किसानों का भला होगा।'

पहले भी साध चुके हैं निशाना

इससे पहले भी भूपेश बघेल ने आर्थिक मंदी पर दिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि 'आदरणीया वित्त मंत्री जी, हमारे छत्तीसगढ़ में ओला और ऊबर दोनों अपनी सेवाएं दे रहे हैं फिर भी ऑटोमोबाइल सेक्टर में उछाल आया है। सवाल देश की अर्थव्यवस्था से जुड़ा हुआ है इसलिए आग्रह है कि आप एक बार छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास के मॉडल का अध्ययन कर लें।'

बता दें कि बीते 4 दिसंबर को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद के शीतकालीन सत्र में एक टिप्पणी ने कहा था कि 'वे ज्यादा प्याज-लहसुन नहीं खातीं। उन्होंने कहा, 'मैं ज्यादा प्याज-लहसुन नहीं खाती। मैं ऐसे परिवार से आती हूं, जिसका प्याज से ज्यादा लेना-देना नहीं है' ।

Published on: