रायपुर

प्रदेश का 32वां जिला बना मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, नवगठित जिले को सीएम ने दी सौगातें

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर छत्तीसगढ़ का 32वां जिला बन गया है। सीएम भूपेश बघेल ने बटन दबाकर कलेक्ट्रेट भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर मनेंद्रगढ़वासी खुशी से झूम उठे और सीएम बघेल का ऐतिहासिक स्वागत किया। फूलों की बारिश सीएम बघेल पर की गई।  

2 min read
Sep 09, 2022

मनेन्द्रगढ़। नवगठित जिले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का उद्घाटन करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेन्द्रगढ़ पहुंचे। सीएम ने सभी जिलेवासियों को अनंत चतुर्दशी और नये जिले की बधाई दी और कहा आप सभी की बहुत पुरानी मांग पूरी हुई, बहुत पहले से मनेंद्रगढ़ को जिला बनाने का संघर्ष चल रहा है, सभी का संकल्प पूरा हुआ। आज 9 तारीख को 9वां महीना में यह मांग पूरी हुई।बैकुंठपुर के जिला मुख्यालय बनने से पहले ही मनेन्द्रगढ़ को जिला बनाने की मांग थी। सभी को बहुत बहुत बधाई और शुभकामना।

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर छत्तीसगढ़ का 32वां जिला
स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री ने कहा -फूल माला, मुकुट पहनाकर, पुष्प वर्षा कर, सरोपा भेंटकर जिला वासियों ने आत्मीय स्वागत किया। सभी का आभार।प्रशासन को आम जन के नजदीक लगाने के लिए हम प्रशासनिक इकाइयों को छोटा कर रहे हैं।छह जिला और ८५ तहसील हम लोगों ने बनाया है। प्रशासन को लोगों के और करीब पहुंचाया है। लघु वनोपजों की सबसे ज्यादा कीमत छत्तीसगढ़ में है।दुनिया में पहली बार छत्तीसगढ़ में गोबर की खरीदी हो रही है। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर छत्तीसगढ़ का 32वां जिला बन गया है। सीएम भूपेश बघेल ने बटन दबाकर कलेक्ट्रेट भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर मनेंद्रगढ़वासी खुशी से झूम उठे और सीएम बघेल का ऐतिहासिक स्वागत किया। फूलों की बारिश सीएम बघेल पर की गई।

मुख्यमंत्री ने की नवगठित जिले के लिए घोषणा
1) चिरमिरी के सौ बिस्तर अस्पताल को जिला अस्पताल बनाया जाएगा ।
2) मनेन्द्रगढ के सिद्ध बाबा मंदिर को पर्यटन विभाग द्वारा विकसित किया जाएगा ।
3) मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी और भरतपुर के लिए तीन-तीन करोड़ रुपए देने की घोषणा की।

रामवनगमन पर्यटन व रमदहा जलप्रपात हैं जिले में स्थित
नवीन जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर सरगुजा संभाग के अंतर्गत होगा. नवीन गठित जिले में अनुविभाग की संख्या 3 है। जिसमें मनेन्द्रगढ़, भरतपुर और खड़गवां है. वहीं तहसीलों की संख्या 6 है, जिसमें मनेन्द्रगढ़, केल्हारी, भरतपुर, खड़गवां, चिरमिरी और कोटाडोल शामिल हैं। 3 जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़, खड़गवां, भरतपुर है। यहां 5 नगरीय निकाय जिनमें नगरपालिका निगम चिरमिरी, नगरपालिका परिषद मनेन्द्रगढ़, नगर पंचायत झगराखांड़, नगर पंचायत खोंगापानी और नगर पंचायत नई लेदरी सम्मिलित हैं।

नवगठित नवीन मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में कुल ग्रामों की संख्या 376 है। यहां 13 राजस्व निरीक्षक मण्डल और 87 पटवारी हल्का है। प्रस्तावित नवीन जिले का भौगोलिक क्षेत्रफल 1 लाख 46 हजार 824 हेक्टयर है. यहां की जनसंख्या 3 लाख 76 हजार 696 है। प्रस्तावित गठित नवीन जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में तहसील मनेन्द्रगढ़ में ग्रामों की संख्या 59, केल्हारी में ग्रामों की संख्या 74, भरतपुर में ग्रामों की संख्या 108, खड़गवां में ग्रामों की संख्या 44 और चिरमिरी में ग्रामों की संख्या 16 और तहसील कोटाडोल में ग्रामों की संख्या 75 है। नवगठित जिले में अमृतधारा जलप्रपात, सिद्धबाबा मंदिर (मनेन्द्रगढ़) सीतामढ़ी-हरचौका(रामवनगमन पर्यटन परिपथ) भरतपुर, रमदहा जलप्रपात जैसे पर्यटन स्थल भी शामिल हैं।

Published on:
09 Sept 2022 03:50 pm
Also Read
View All