
MEDICAL STORE(photo-AI)
Medical Store Close: छत्तीसगढ़ के दवा व्यापारियों ने आज 20 मई 2026 को अपने मेडिकल स्टोर बंद रखने का फैसला किया है। यह बंद राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के देशव्यापी आह्वान के तहत किया जा रहा है। प्रदेशभर के दवा व्यापारी इस एक दिवसीय बंद में शामिल होंगे। दवा व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री के बढ़ते चलन और नियमों की कमजोर निगरानी से मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है। उनका आरोप है कि कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बिना उचित सत्यापन के दवाइयां बेच रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
वही जगदलपुर बस्तर जिले की सभी मेडिकल स्टोर्स को बंद करते हुए आज ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध किया जाएगा। दवा विक्रेता संगठन "ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी छूट के खिलाफ विरोध जता रहे है। उनका कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के बढ़ते प्रभाव से स्थानीय मेडिकल दुकानों का व्यापार प्रभावित डो रहा है और पारंपरिक दवा व्यवसाय को नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स आह्वान पर यह विरोध पूरे देश भर में किया जा रहा है।
हालांकि प्रशासन ने दावा किया है कि स्थिति को संभालने के लिए पहले से व्यवस्था की गई है और जीवनरक्षक दवाओं की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। सरकारी अस्पतालों, प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्रों, धन्वंतरि मेडिकल स्टोर्स और अन्य अधिकृत सरकारी केंद्रों पर दवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सभी जिलों को आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडारण रखने के निर्देश दिए गए हैं।
हड़ताल के कारण आम लोगों को दवाओं की उपलब्धता में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कई जगहों पर ब्रांडेड और जरूरी दवाएं आसानी से नहीं मिल पा रही। जिससे मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी बढ़ सकती है। खासकर ब्रांडेड दवाएं उपलब्ध होना मुश्किल होगा।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे घबराकर दवाओं का अनावश्यक भंडारण न करें और केवल जरूरत के अनुसार ही दवाएं लें। प्रशासन का कहना है कि आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए विशेष टीमें तैनात हैं और पूरे हालात पर निगरानी रखी जा रही है।
Updated on:
20 May 2026 10:07 am
Published on:
20 May 2026 08:03 am
