रायपुर

CM Jandarshan Chhattisgarh: कल से शुरू होगा CM साय का जनदर्शन कार्यक्रम, हर गुरुवार सुनेंगे जनसमस्‍या

CM Jandarshan Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आमजनों से मुलाकात का कार्यक्रम जनदर्शन 27 जून से शुरू हो रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jun 2024, 7:45 AM IST
Feature image

CM Jandarshan Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आमजनों से मुलाकात का कार्यक्रम जनदर्शन 27 जून से शुरू हो रहा है। यह कार्यक्रम हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक होगा। इसमें सीएम आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण भी करेंगे।

बता दें कि पूर्ववर्ती सरकार में सीएम हाउस में आम जनता की समस्याएं सुनी जाती थीं। कोरोना संक्रमण के दौरान के समय से यह व्यवस्था बंद थीं। मुख्यमंत्री के जनदर्शन कार्यक्रम में जन सरोकारों की बातें होंगी। इसके साथ ही जनता के सुझाव, शासकीय योजनाओं की उन तक पहुंच की जानकारी आदि भी इस माध्यम से प्राप्त करेंगे।

यह होगा फायदा

आम जनता सीधे मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचा सकेंगे। उनकी हर समस्या का हल निकल सकेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद आम जनता की सुनवाई में भी तेजी आएगी।

CM Jandarshan Chhattisgarh: सभी विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूद

जनदर्शन (CM Jandarshan Chhattisgarh) में लोग अपनी समस्‍याएं बता सकेंगे। वहीं लोगों की समस्‍याओं का समाधान करने के लिए मौके पर अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। लोगों की समस्याओं और शिकायतों के हिसाब से उसी समय सीएम के निर्देश पर निराकरण किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर सीएम हाउस में व्यवस्थाएं की गई हैं।

Updated on:
27 Jun 2024, 7:45 AM IST
Published on: