6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Naxal: नक्सलियों ने वसूली के पैसों से खरीदा ट्रैक्टर, किराए से चलाकर कमा रहे थे पैसा…पुलिस ने सचिव सहित 4 को दबोचा

CG Naxal: राजनांदगांव के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस ने नक्सलियों के चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से ट्रैक्टर सहित जरूरी दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 26 Jun 2024, 8:13 AM IST

CG Naxal

CG Naxal: राजनांदगांव के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस ने नक्सलियों के चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से ट्रैक्टर सहित जरूरी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि नक्सली माड़ क्षेत्र में अवैध उगाही की रकम से ट्रैक्टर खरीदकर खेती कर रहे हैं।

वहीं ट्रैक्टर को किराए में चलाकर इससे मिले रकम से अपनी जरूरत की सामग्री खरीदी करते आ रहे हैं। नक्सलियों के सहयोगी के रूप में पुलिस ने जिले के कारेकट्टा निवासी अरविंद (30), महेश (45) रामकिशन (50) सुशील (54) को गिरफ्तार किया। इनमें रामकिशन ठेकेदार है जो ग्राम पंचायत सचिव महेश मेश्राम के संपर्क में आया। इनके कहने पर ही ट्रैक्टर खरीदी के लिए रुपए का इंतजाम किया और शो रूम के सेल्समैन सुशील साहू को षडय़ंत्र में शामिल कर ट्रैक्टर नक्सलियों तक पहुंचाया। मुखबिर की सूचना पर मदनवाड़ा पुलिस ने सबसे पहले कारेकट्टा निवासी अरविंद तुलावी को गिरफ्तार किया।

CG Naxal: किराये से चलवा रहे थे ट्रैक्टर

इसके बाद नक्सली लीडर ने ट्रेक्टर को किराये पर चलाने मोहला मानपुर भेज दिया। ट्रैक्टर के किराये से प्राप्त पैसों से नक्सली दैनिक जरूरत के सामान खरीद रहे थे। पुलिस द्वारा नक्सलियों के लिए ट्रेक्टर खरीदने, उपयोग करने और वाहन खरीदी हेतु फर्जी दस्तावेज बनाने में संलिप्त 4 नक्सल सहयोगियो को भी गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े: CG Naxal: सुकमा में 2 खूंखार नक्सलियों ने किया सरेंडर, इन बड़े वारदातों में थे शामिल