24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Sukma / CG Naxal: सुकमा में 2 खूंखार नक्सलियों ने किया सरेंडर, इन बड़े वारदातों में थे शामिल

CG Naxal: सुकमा में 2 खूंखार नक्सलियों ने किया सरेंडर, इन बड़े वारदातों में थे शामिल

CG Naxal: सुकमा जिले में सक्रिय एक-एक लाख के दो इनामी नक्सलियों ने पुलिस एवं सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुकमा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 26 Jun 2024, 7:52 AM IST

CG Naxal

CG Naxal:सुकमा जिले में सक्रिय एक-एक लाख के दो इनामी नक्सलियों ने पुलिस एवं सीआरपीएफ के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। शासन की नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत इन दोनों ने बिना हथियार आत्मसमर्पण किया। इनमें लखापाल निवासी प्रकाश उर्फ पोड़ियाम व माड़वी हांदा हैं। इन दोनों ने उप कमाण्डेन्ट भास्कर भट्टाचार्य, एएसपी अधीक्षक नक्सल ऑप्स सपन चौधरी, सुजीत कुमार के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों आत्मसमर्पित नक्सली नक्सल संगठन में विगत 14-15 वर्षाे से विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस गश्त पार्टी की रेकी कर हमला करना, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गो में स्पाइक लगाना, मुख्य मार्गों को खोद कर अवरुद्ध करना, शासन-प्रशासन के (CG Naxal) विरूद्ध में नक्सली पर्चा-पम्पलेट लगाना आदि घटनाओं में शामिल शामिल रहे है। आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराए जाएंगे।

यह भी पढ़े: Naxal Encounter: पुलिस व नक्सलियों में मुठभेड़, ताबड़तोड़ फायरिंग से 1 आतंकी ढेर…हथियार समेत दस्तावेज बरामद