रायपुर

कांग्रेस ने कंगना पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री बोले- छत्तीसगढ़ को हिरोइनों से एलर्जी नहीं..

कांग्रेस ने कंगना पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री बोले- छत्तीसगढ़ को हिरोइनों से एलर्जी नहीं..

2 min read
Jul 28, 2018
वनांचलों में हो रही बेहतर बारिश से जलाशय हुए लबालब, किसानों को मिलेगा इसका फायदा

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना संचार क्रांति के तहत नि:शुल्क स्मार्टफोन वितरण के लिए रायपुर में 30 जुलाई को मोबाइल तिहार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को बुलाया गया है। इधर कंगना रनौत के बीजेपी के कार्यक्रम में बुलाए जाने की कांग्रेस ने तीखी आलोचना की है, जवाब देने में प्रदेश के मुखिया रमन सिंह भी कहा पीछे रहने वाले है। कांग्रेस की ओर से आलोचना के बाद मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ को हीरो-हिरोइनों से कोई एलर्जी नहीं है।

कांग्रेस ने कहा - बीजेपी का चेहरा दागदार हो चुका है..
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पिछले 15 वर्षों के कुशासन, भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी, कमीशनखोरी की वजह से भाजपा की सरकार और उसके नेताओं का चेहरा दागदार हो चुका है। भाजपा के किसी नेता के चेहरे में वह आकर्षण बचा ही नहीं जो चुनाव में मतदाताओं को लुभा सके। भाजपा का हर नेता महिला अत्याचार, नसबंदी कांड, नेत्रकांड, गर्भाशय कांड, नान, धान, जलकी, भदौरा, सीडी, इंदिरा बैंक घोटाले जैसे मामलों की वजह से अपनी विश्वसनीयता खो चुका है। इसीलिये भाजपा मुफ्त मोबाईल जैसी योजना के प्रचार के लिये भी फिल्म अभिनेत्री का सहारा ले रही है।

युवाओं की टीम खड़ी होगी
इधर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, मोबाइल फोन बांटने वाली कंपनी जिओ, अगर कंगना रनौत को बुला रही है, तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। हिरो-हिरोइनों से छत्तीसगढ़ को भी एलर्जी नहीं है। इससे युवाओं की टीम खड़ी होती है। मोबाइल भी युवाओं को ही दिया जा रहा है।

कलेक्टर चौधरी ने रायपुर जिले के सभी शासकीय एवं निजी विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालयों को संचार क्रान्ति योजना की बेवसाईट में पात्र छात्रों की जानकारी आगामी 31 जुलाई तक अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर चौधरी ने जिला कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में जिले के शासकीय और निजी कॉलेजों के प्राचार्यो की बैठक में उपरोक्त निर्देश दिए।

उन्होंने धीमी गति से प्रविष्टि करने वाले कॉलेजों के नोडल अधिकारियों पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्धारित समय-सीमा में प्रविष्टि पूर्ण करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा है कि यदि किसी संस्थान का कोई भी पात्र विद्यार्थी वेबसाईट में प्रविष्टि नहीं होने के कारण मोबाईल प्राप्त नहीं कर पाता है तो इसके लिए संबंधित संस्थान के प्राचार्य व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे तथा उनके विरूद्ध कार्यवाही भी की जायेगी ।

ये भी पढ़ें

खौफनाक मौत: युवती की हत्या कर जलाया शव फिर बहा दिया नदी में, रेप कर हत्या की आशंका
Updated on:
29 Jul 2018 01:29 pm
Published on:
28 Jul 2018 10:09 pm
Also Read
View All