रायपुर

सीएम का बड़ा बयान, ईडी करे खुलासा, किस कार्यकर्ता के यहां से कितनी संपत्ति हुई जब्त

Raipur news: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी पर कई सवाल दागे हैं। किससे कितनी संपत्ति जब्त की गई है। अधिकारियों की सूची और उनकी भी चल-अचल संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक कितनी सम्पत्ति जब्त की गई यह बताना चाहिए। सीएम ने ट्वीट कर भाजपा पर तंज कसा है।
2 min read
May 10, 2023
file photo
सीएम का बड़ा बयान, ईडी करे खुलासा, किस कार्यकर्ता के यहां से कितनी संपत्ति हुई जब्त

Chhattisgarah news: ईडी की ओर से अधिकारियों, उद्योगपतियों, विधायकों और कांग्रेस कार्यकर्ता की संपत्ति जब्त करने की जानकारी साझा करने के बाद सियासत गरमा गई। इस मामले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी पर कई सवाल दागे हैं। उन्होंने कहा, ईडी को एक-एक लोगों के नाम के साथ बताना चाहिए कि किससे कितनी संपत्ति जब्त की गई है।

रायपुर में हैलीपैड पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम ने कहा, किसी व्यापारी या उद्योगपतियों के छापा डालोगे, तो उनके पास चल-अचल संपत्ति मिलेगी ही। इससे हमें कोई लेना देना नहीं है, लेकिन हमारे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के छापा मारे हैं, तो वहां क्या मिला इसकी जानकारी ईडी को जारी करना चाहिए। अधिकारियों की सूची और उनकी भी चल-अचल संपत्ति की जानकारी (ED NEWS) सार्वजनिक होनी चाहिए। इस दौरान सीएम ने कहा, रामगोपाल, गिरीश देवांगन, सन्नी अग्रवाल, आरपी सिंह, विनोद तिवारी के यहां कितनी सम्पत्ति जब्त की गई यह बताना चाहिए।

हर राज्य में भाजपा कहती है... मुझे बचाने जलूल-जलूल आना

सीएम ने ट्वीट कर भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने राजस्व का हिसाब-किताब और लिखा है कि जब सीएजी ने क्लीन चिट दिया है तो फिर ईडी क्या है?। इसके आगे लिखा है कि चुनाव से पहले हर राज्य में भाजपा ईडी, आईटी और सीबीआई को कहती है मुझे बचाने (ED NEWS) जलूल-जलूल आना। सूर्यकांत तिवारी, सौम्या चौरसिया, समीर विश्नोई के यहां कितना मिला यह भी बताना चाहिए।

रमन ने अपने मित्रों को बांटा

जबकि भाजपा शासित राज्यों ने हजारों करोड़ रुपए का कर्जा लिया है। 15 साल तक रमन सिंह ने वित्तीय संसाधनों को अपने मित्रों को बांटने का काम किया है। नान (ED NEWS)घोटाला और इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाला का पैसा कहां गया। नार्को टेस्ट में रमन सिंह सहित कई का नाम लिया गया। ईडी इसकी जांच करें।

राजस्व बढ़ा फिर गड़बड़ कहां

सीएम ने कहा, आबकारी का (ED NEWS) राजस्व 3900 से बढ़कर 6000 करोड़ हो गया है। इसमें गड़बड़ कहां है? यदि राजस्व में कमी आती तो कहते कि भ्रष्टाचार हो रहा है। हम पिछले साल कर्ज भी नहीं लिए।

Updated on:
10 May 2023 11:39 am
Published on:
10 May 2023 11:39 am