रायपुर

छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति! दिल्ली में CM साय और BJP अध्यक्ष की अहम मुलाकात, इस मुद्दों पर होगी चर्चा

CM Sai Delhi visit: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली दौरे के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के विकास, संगठनात्मक मजबूती और केंद्र-राज्य समन्वय जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की।
2 min read
May 26, 2026
CM Sai Delhi visit
CM Sai Delhi visit(photo-patrika)

CM Sai Delhi visit: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दो दिवसीय दिल्ली दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, केंद्र-राज्य समन्वय और छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को नई गति देने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए इसे सकारात्मक और विकासोन्मुख बैठक बताया। दोनों नेताओं ने गरीब कल्याण, किसानों के हित, युवाओं के रोजगार और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया।

CM Sai Delhi visit: विकास योजनाओं और जनकल्याण पर फोकस

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बैठक में प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ आगामी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। चर्चा में गरीब कल्याण, किसानों के हित, युवाओं को रोजगार, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल रहे।

सीएम साय ने भाजपा नेतृत्व को राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रदेश में और प्रभावी तरीके से लागू करने को लेकर भी रणनीति पर चर्चा हुई।

संगठनात्मक मजबूती पर भी हुई चर्चा

दिल्ली में हुई इस अहम बैठक में भाजपा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने को लेकर भी मंथन हुआ। आगामी राजनीतिक गतिविधियों, बूथ स्तर पर संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा होने की जानकारी सामने आई है। राजनीतिक जानकार इस मुलाकात को संगठन और सरकार के बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में भाजपा प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज कर सकती है।

छत्तीसगढ़ से रहा है नितिन नवीन का गहरा जुड़ाव

गौरतलब है कि Nitin Navin का छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन से पुराना जुड़ाव रहा है। वे वर्ष 2021 से 2024 तक छत्तीसगढ़ भाजपा के सह-प्रभारी रहे। इसके बाद लोकसभा चुनाव 2024 में उन्हें प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया गया था। जुलाई 2024 तक उन्होंने राज्य प्रभारी के रूप में संगठन की जिम्मेदारी संभाली थी। प्रदेश की राजनीतिक और संगठनात्मक परिस्थितियों की उनकी गहरी समझ को देखते हुए यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।

विकास और राजनीति दोनों लिहाज से अहम माना जा रहा दौरा

मुख्यमंत्री का यह दिल्ली दौरा केवल राजनीतिक मुलाकात तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे विकास परियोजनाओं और केंद्र-राज्य समन्वय के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में कई नई योजनाओं और परियोजनाओं को गति मिल सकती है। राजनीतिक हलकों में इस बैठक को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है और इसे भाजपा की आगामी रणनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

Updated on:
26 May 2026 01:17 pm
Published on:
26 May 2026 01:17 pm