रायपुर

रायपुर में ‘पत्रिका पुलिस जज्बा अवार्ड-2026’, मुख्यमंत्री साय ने 42 जांबाज पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

Police personnel honored: रायपुर में आयोजित ‘पत्रिका पुलिस जज्बा अवार्ड-2026’ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर कमिश्नरेट और पुलिस रेंज के 42 उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों व जवानों को सम्मानित किया।
3 min read
Jul 29, 2026
Patrika Police Jazba Award
पत्रिका पुलिस जज्बा अवार्ड-2026 (photo source- Patrika)

Patrika Police Jazba Award: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को राजधानी में ‘पत्रिका’ समूह की ओर से आयोजित ‘पत्रिका पुलिस जज्बा अवार्ड-2026’ में उल्लेखनीय कार्य करने वाले रायपुर कमिश्नरेट और रायपुर पुलिस रेंज के 42 पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को सम्मानित किया। इस दौरान सीएम ने कहा, पुलिस जवान दिन-रात समाज की सुरक्षा में समर्पित रहते हैं। आम नागरिक रात में चैन की नींद सो पाते हैं, क्योंकि पुलिसकर्मी हर परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सुरक्षा का पहरा देते हैं।

Police Awards 2026: ‘पत्रिका’ समूह बधाई का पात्र

पुलिस के जवान त्याग और परिश्रम से सभी की रक्षा करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा, साइबर ठगी से लेकर अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा तक पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में पुलिसकर्मियों के उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम न केवल सराहनीय है, बल्कि इससे जवानों का मनोबल भी बढ़ता है। इसके लिए ‘पत्रिका’ समूह बधाई का पात्र है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए ‘पत्रिका’ समूह की सराहना करते हुए कहा कि ‘पत्रिका’ लंबे समय से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को मंच प्रदान करती रही है।

पुलिस विभाग के कर्मियों के समर्पण और उपलब्धियों को सम्मानित करने की यह पहल प्रशंसनीय है। उन्होंने सम्मानित होने वाले सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक अरुणदेव गौतम ने की। समारोह में डीजीपी ने सभी पुरस्कृत पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए पत्रिका की इस जन-सरोकारीय पहल की सराहना की। इस दौरान पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला, जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार आर. कृष्णा दास सहित अन्य वरिष्ठजन मौजूद रहे।

समाज के लिए प्रेरणास्रोत

सीएम साय ने कहा कि पुलिसकर्मी अपने परिवार और व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं से ऊपर उठकर समाज की सेवा करते हैं। कई बार वे त्योहारों के दौरान भी ड्यूटी पर रहते हैं और बाद में अपने परिवार के साथ पर्व मनाते हैं। उनका त्याग, परिश्रम और कर्तव्यनिष्ठा समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

नक्सलवाद की समाप्ति का श्रेय जवानों को

मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि एक समय ऐसा लगता था कि बस्तर जैसे जनजातीय अंचलों में नक्सल समस्या का समाधान संभव होगा या नहीं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की दृढ़ इच्छाशक्ति और सुरक्षा बलों के अदम्य साहस के कारण आज नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सका है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों के जज्बे को नमन किया।

इन प्रमुख श्रेणियों में मिले पुरस्कार

यह अवॉर्ड साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा, बेहतरीन इन्वेस्टिगेशन, अनुशासन, साहसिक कार्य (ब्रेवरी), ट्रैफिक मैनेजमेंट, कम्युनिटी पुलिसिंग, नए कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और ई-मालखाना प्रबंधन जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जवानों और अफसरों को दिया गया।

Chhattisgarh Police News: प्रमुख रूप से सम्मानित हुए ये पुलिसकर्मी

रायपुर कमिश्नरेट

  • विशेष कार्य व नवाचार: डीसीपी टॉफिक अर्चना झा और एसीपी ट्राफिक सतीश ठाकुर (ई-रिक्शा क्यूआर कोड प्रोजेक्ट)।
  • कम्युनिटी पुलिसिंग व ई-मालखाना: निरीक्षक अजय झा, निरीक्षक रोहित मालेकर, एएसआई अनुभव एरेन जॉन, प्रधान आरक्षक प्रेम सागर नेताम और प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह।
  • साइबर व साहसिक कार्य: प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह राजपूत (एससीयू), महिला आरक्षक बबीता देवांगन (एससीयू), आरक्षक विवेक यादव (टिकरापारा) और आरक्षक नंदलाल अग्रहरि (टिकरापारा)।
  • इन्वेस्टिगेशन व महिला सुरक्षा: निरीक्षक सतीश सिंह (कोतवाली), एसआई गणेश राम साहू (डीडी नगर), एसआई कैलाश केसरवानी (गुढ़ियारी), महिला प्रधान आरक्षक अनीता चौहान और महिला प्रधान आरक्षक किरण मेश्राम।
  • अनुशासन व अन्य: महिला प्रधान आरक्षक कौशल्या ध्रुव (पिंक पेट्रोल), आरक्षक मनीष पन्ना, प्रधान आरक्षक आशुतोष नेताम, प्रधान आरक्षक कृपा शंकर सरोज, प्रधान आरक्षक रामूराम महिलांगे, आरक्षक दीपक पटेल और आरक्षक देवचंद सिंह।

रायपुर रायपुर पुलिस रेंज

  • अनुशासन: एएसआई) रामावतार सिंह राजपूत (धमतरी), एएसआई जगदीश सोनवानी (बलौदाबाजार), आरक्षक अशोक मिंज (गरियाबंद)।
  • साहसिक कार्य: ट्रेनी एसआई उमेश टंडन (बलौदाबाजार), आरक्षक संदीप सिंह (रायपुर ग्रामीण), आरक्षक दिलीप ठाकुर (गरियाबंद)।
  • इन्वेस्टिगेशन: निरीक्षक अमृतलाल साहू (गरियाबंद), एएसआई लक्ष्मण साहू (महासमुंद), एएसआई राधेश्याम बंजारे (धमतरी)।
  • महिला सुरक्षा: एएसआई अमिला नाग (तिल्दा नेवरा), एएसआई पुष्पा राठौड़ (बलौदाबाजार), आरक्षक गायत्री राजपूत (महासमुंद)।
  • साइबर क्राइम: निरीक्षक मनोज नायक (रेंज साइबर थाना), आरक्षक हेमानंद पटेल (रेंज साइबर थाना), आरक्षक कमल जोशी (धमतरी)।
  • ट्रैफिक व नए कानून: एसआई खेमराज साहू (धमतरी), एसआई संजय सिंह (गरियाबंद) आरक्षक नारायण ध्रुव (रायपुर ग्रामीण) और आरक्षक महेंद्र दीवान (महासमुंद)।
Updated on:
29 Jul 2026 07:45 am
Published on:
29 Jul 2026 07:45 am