रायपुर

Raipur: छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Raipur: सीएम विष्णुदेव साय ने क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स से अपील की कि वे लोगों को यह बताएं कि छत्तीसगढ़ की नक्सल प्रभावित राज्य वाली छवि अब बदल रही है...
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Nov 2026, 2:13 AM IST
Raipur

Raipur: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 नवंबर को राजधानी रायपुर के एक होटल में आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के कंटेंट क्रिएटर्स प्रदेश के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं। वे अपने कैमरे और रचनात्मकता से छत्तीसगढ़ की ऐसी सुंदर तस्वीर देश-दुनिया के सामने ला रहे हैं, जिससे प्रदेश की लोककला, संस्कृति, खान-पान, पर्यटन स्थलों और छत्तीसगढ़ी भाषा को नई पहचान मिल रही है।

सीएम साय ने कहा कि आज बहुत सौभाग्य का विषय है कि इतनी बड़ी संख्या में हमारे कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स से मुलाकात हुई है। यह अवार्ड वितरण का कार्यक्रम था। यहां छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से लोग आए हुए थे। वे छत्तीसगढ़ के विषय में लोगों को अवगत कराने का काम करेंगे।

मुख्यमंत्री साय ने उनसे अपील करते हुए कहा कि वे लोगों को यह बताएं कि छत्तीसगढ़ की नक्सल प्रभावित राज्य वाली छवि अब बदल रही है, क्योंकि नक्सलवाद खत्म हो चुका है। लोगों को यह पता होना चाहिए ताकि वे छत्तीसगढ़ आएं,और यहां के विभिन्न स्थानों को देखें।