रायपुर

CG Cabinet decision : विष्णु ने खोला पिटारा, हर गरीब का होगा बसेरा

CM Vishnu Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई पहली कैबिनेट की बैठक में 18 लाख पीएम आवास को मंजूरी दी है। अब जल्द ही राज्य के गरीब वर्ग के लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिलेगा..
2 min read
• •
Updated: 14 Dec 2023, 5:44 PM IST
vishnu_cabinet_metting.jpg

CM Vishnu Cabinet decision : छत्तीसगढ़ की विष्णु सरकार ने आज अपना पहला वादा पूरा किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई पहली कैबिनेट की बैठक में 18 लाख पीएम आवास को मंजूरी दी है। अब जल्द ही राज्य के गरीब वर्ग के लोगों को प्रधानमंत्री आवास मिलेगा। वहीं दो वर्ष का बोनस 25 दिसंबर को दिया जाएगा। मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम विष्णु ने कहा कि हमारी सरकार ने दो साल के बोनस को घोषणा पत्र में शामिल किया था। इसे पूरा करेगी। कैबिनेट की बैठक उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया से चर्चा की। बताया कि प्रदेश का विकास तेजी से होगा। हमने से पहला वादा जो छत्तीसगढ़ से किया था आज पूरा किया है। इसके बाद 25 दिसंबर को किसानों को दो साल का धान का बोनस दिया जाएगा। नक्सलवाद के मुद्दे पर कहा कि हमारी सरकार ने इस पर कंट्रोल कर लिया था, वहीं फिर से नई इरादों के साथ नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।

प्रदेश में धर्मातरण के मुद्दे पर कहा कि कांग्रेस की सरकार ने इसे बढ़ावा दिया। कई ऐसे मामले सामने आए। हमारी सरकार लगातार ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आदिवासी समाज को लेकर सीएम विष्णु ने कहा कि बीजेपी ने आदिवासी के लिए लगातार काम किए हैं। पिछले पांच सालों में जो काम रुक गए थे वो अब फिर से शुरू होंगे। आखिर में युवाओं को लेकर सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार युवाओं से जो वादे किए है वो भी धीरे-धीरे पूरा करेगी।

Published on: