
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सरकारी अस्पताल में कुछ दिन पहले मरीज से पैसे लेने का मामला सामने आया हा. अब इस मामले पर CMHO ने कार्रवाई की है. इस मामले में CMHO डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने मरीज से पैसे लेने वाले डॉक्टर के साथ वार्ड बॉय को ससपेंड कर दिया है. साथ ही यह भी खुलासा हुआ कि ये दोनों काफी लंबे समय से मरीजों से पैसे लेते आ रहे है. पूरा मामला मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है.
इस मामले में में CMHO डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि इस मामले के लिए 3 सदस्यीय टीम का गठन किया कर जांच के निर्देश दिए थे. फिर जाँच में पाया गया की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में काम करने वाले डॉ.अनिल सिंह और वार्ड बॉय श्याम रतन पांडे इलाज के नाम पर मरीजों मरीजों से पैसे लिया करते थे. इसके बाद डॉक्टर अनिल सिंह को सस्पेंड कर बिलासपुर अटैच कर दिया गया है. जबकि श्याम रतन पांडेय को निलंबित रतनपुर भेज दिया गया है.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरीब मरीजों के उपचार के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में खोले गए हैं. मकसद है कि गरीब मरीजों को मुफ्त में उपचार मिल सके. मगर यहां ऐसा नहीं हो रहा है. इस बात की जानकारी तब सामने आई, जब पैसे लेने और उससे संबंधित बातचीत करने का वीडियो सामने आया.
क्या था पूरा मामला
2 दिन पहले अस्पताल के अंदर का जो वीडियो सामने आया था। उसमें एनआरएचएम पद पर पदस्थ रानी दीक्षित एक मरीज से रुपए लेकर डॉक्टर के दराज में रखते हुए दिख रही हैं। वो डॉक्टर से कह रही हैं सर एक हजार है-एक हजार देख लीजिए. इसके अलावा अस्पताल में पदस्थ ड्रेसर श्याम रतन( वार्ड बॉय) भी पैसे लेकर जेब में रखता हुआ दिख रहा था