रायपुर

9.50 लाख किसानों में अगर आप भी शामिल हैं तो मिलेगा इस विशेष अभियान का लाभ

किसानों को मुआवजा वितरण के लिए राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने युद्धस्तर पर अभियान
3 min read
• •
Updated: 22 Mar 2018, 12:08 PM IST
cg news

रायपुर . छत्तीसगढ़ के 27 में से 21 जिले अल्पवर्षा के कारण सूखे से प्रभावित हुए थे। इन जिलों की 96 तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया था। सूखा पीडि़त इन किसानों के लिए राज्य सरकार ने करीबन 610 करोड़ रुपए आवंटित किया है।

सूखा प्रभावित किसानों को मुआवजा वितरण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निर्देश पर राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने युद्धस्तर पर अभियान शुरू कर दिया है। यह राशि नौ लाख 50452 प्रभावित किसानों को दी जा रही है। अब तक इसमें 435.49 करोड़ रुपए का वितरण हो चुका है।

राजनांदगांव को 140 करोड़ दिए गए
राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक रायपुर जिले को आवंटित 16.30 करोड़ में से 14 करोड़ रुपए से ज्यादा मुआवजा दिया जा चुका है। रायपुर जिले में 20943 सूखा प्रभावित किसानों को यह राशि दी जा रही है। महासमुन्द जिले के 30510 सूखा प्रभावित किसानों के लिए 25 करोड़ आवंटित किए गए हैं। इसमें से 11 करोड़ का वितरण हो चुका है। धमतरी जिले के 22275 प्रभावित किसानों के लिए 16.30 करोड़ का आवंटन किया गया है। इसमें से 10.51 करोड़ मुआवजा दिया जा चुका है। दुर्ग जिले को 34244 किसानों के लिए 24.88 करोड़ आवंटित किए गए हैं। अब तक लगभग 19.46 करोड़ रुपए का वितरण हो चुका है। राजनांदगांव को 140.65 करोड़ दिए गए हैं। वहां के दो लाख 34815 किसानों को यह राशि दी जा रही है। 119.43 करोड़ से ज्यादा मुआवजा दिया जा चुका है।

कबीरधाम को 26 करोड़ आवंटित
कबीरधाम जिले को 45112 किसानों के लिए 26.30 करोड़ आवंटित किए गए हैं। अब तक 14.63 करोड़ से ज्यादा राशि वितरित की जा चुकी है। कांकेर के 32649 प्रभावित किसानों के लिए 43.72 करोड़ का आवंटन किया गया। इसमें से 18.69 करोड़ से ज्यादा मुआवजा दिया जा चुका है। दंतेवाड़ा को 19619 किसानों के लिए 14.80 करोड़ आवंटन दिया गया है। इसमें से 11.04 करोड़ का वितरण हो चुका है। बिलासपुर को 76056 प्रभावित किसानों के लिए 45 करोड़ दिया गया है। वहां 42.88 करोड़ का वितरण किया जा चुका है। जांजगीर-चांपा को 7144 किसानों के लिए 5.50 करोड़ दिए गए हैं। इसमें से २.84 करोड़ का वितरण हो गया है। कोरबा के 3461 किसानों के लिए 2.10 करोड़ आवंटित किए गए हैं। वहां 1.77 करोड़ बांटे जा चुके हैं। रायगढ़ को 36552 किसानों के लिए 19 करोड़ दिया गया है। अब तक 16.62 करोड़ वितरित किए जा चुके हैं।

कोरिया को 17 करोड़ दिए
कोरिया जिले को 21169 किसानों के लिए 17.30 करोड़ दिए गए हैं। इसमें से 8.14 करोड़ का वितरण कर दिया गया है। बीजापुर को 10304 सूखा प्रभावित किसानों के लिए नौ करोड़ आवंटित किए गए हैं। वहां लगभग 7.18 करोड़ का वितरण हो गया है। नारायणपुर जिले को 7665 किसानों के लिए 7.92 करोड़ दिए गए हैं। इसमें से 1.61 करोड़ का वितरण हो गया है। गरियाबंद को 34164 किसानों के लिए 20.10 करोड़ जारी किया गया है। वहां 12.15 करोड़ से ज्यादा मुआवजा दिया जा चुका है। बलौदाबाजार-भाटापाराको एक लाख 32599 किसानों के लिए 60.75 करोड़ दिया गया है। इसमें से 38.25 करोड़ बांटे जा चुके हैं।

बालोद में करीब 26 हजार किसान प्रभावित
बालोद जिले को 25940 प्रभावित किसानों के लिए 20 करोड़ दिए गए हैं। वहां 15.06 करोड़ बांटा जा चुका है। बेमेतरा में एक लाख 17125 किसानों के लिए 75.39 करोड़ दिया गया है। अब तक 55.16 करोड़ का वितरण हो गया है। मुंगेली को 22094 किसानों के लिए 10.88 करोड़ दिए गए हैं। वहां 12.23 करोड़ मुआवजा वितरित किया जा चुका है। कोण्डागांव जिले को 16052 किसानों के लिए 8.80 करोड़ रुपए दिए गए हैं। वहां अब तक 2.80 करोड़ रुपए से ज्यादा मुआवजा वितरित किया जा चुका है।

Updated on:
22 Mar 2018, 12:08 PM IST
Published on: