रायपुर

अब इस ऐप के जरिए कर सकते हैं आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत, जानें कैसे करेगा ये काम

चुनाव आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशियों और उनके सर्मथकों की शिकायत करने सी विजील ऐप जारी किया है।

less than 1 minute read
Oct 11, 2018
crime news
mobile addiction,mobile addiction disease,mobile addiction test,mobile addiction scale,

रायपुर. चुनाव आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशियों और उनके सर्मथकों की शिकायत करने सी विजील ऐप जारी किया है। इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने स्मार्ट मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके लिए आयोग दफ्तर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

शिकायत के बाद 100 घंटे में इसका निराकरण भी किया जाएगा। इसके लिए आयोग द्वारा स्पेशल टीम का गठन किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया कि सी विजील एप 16 अक्टूबर से शुरू होगा। आयोग का अमला इसका परीक्षण करने में जुटा हुआ है। इसके माध्यम से कोई भी स्मार्ट फोन धारक सी विजील एप को प्लेस्टोर में जाकर डाउनलोड कर सकता है।

साथ ही शिकायत करने घटनास्थल की फोटो और वीडियो बनाकर आयोग को भेज सकता है। इसके लिए जीपीएस सिस्टम ऑन करना पड़ेगा। मोबाइल में पहले से खींचे और स्टोर किए गए वीडियो और फोटो को इसमें लोड नहीं किया जा सकता। इसे भेजने पर एप स्वीकर नहीं करेगा।

शिकायतकर्ता को घटनास्थल की फुटेज भेजने के लिए 5 मिनट का समय दिया जाएगा। इस दौरान सूचना भेज पाने में नाकाम रहने पर उसे दोबारा फिर से कोशिश करनी पड़ेगी। एक बार शिकायत दर्ज होने के बाद संबधित व्यक्ति इसकी मानिटरिंग भी कर सकता है। शिकायतों का निराकरण करने उडऩदस्ता और जिला स्तर पर टीम बनाई गई है। यह एप चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लघन की शिकायत करने के लिए बनाया गया है। इसके बाद एप को बंद कर दिया जाएगा।

Published on:
11 Oct 2018 01:19 pm