रायपुर

गाय पर गरमाई सियासत, जोगी कांग्रेस ने गोबर के साथ तो कांग्रेस ने गाय ले जाकर किया प्रदर्शन

गायों की हत्या को लेकर प्रदेश कांग्रेस व जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राजधानी में अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन किया।
2 min read
• •
Updated: 30 Aug 2017, 5:14 PM IST
cow death,cow death in cg,congress protest,cg congress protest

रायपुर. छत्तीसगढ़ में संचालत गौ शालाओं में भूख से गायों की मौत मामले में बुधवार का दिन काफी गहमागहमी भरा रहा। गायों की हत्या को लेकर प्रदेश कांग्रेस व जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राजधानी में अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन किया। जहां एक तरफ कांग्रेसी भूपेश बघेल के नेतृत्व में गायों को लेकर सीएम हाउस के लिए निकले, वहीं दूसरी तरफ जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथ में गोबर लेकर BJP ऩेताओं के बंगलों में पोतने के लिए ले गए। लेकिन दोनों को ही पुलिस ने बीच में ही रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी भी देखने को मिली। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने कईयों की गिरफ्तारियां भी की।

गाय लेकर पहुंचे कांग्रेसी

गौ-माताओं की रक्षा करने के बजाय गौसेवा के लिये जारी राशि का दुरूपयोग करते हुये गौवंश हत्या व गौसेवा राशि हड़पने के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेसी गांधी मैदान से सीएम हाउस के लिए विशाल रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेसी राजधानी रायपुर की सड़कों पर घूम रही गायों को सीएम हाउस में छोड़ने के लिए ले गए लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक लिया।

गाय लेकर पहुंचे कांग्रेसी

गौ-माताओं की रक्षा करने के बजाय गौसेवा के लिये जारी राशि का दुरूपयोग करते हुये गौवंश हत्या व गौसेवा राशि हड़पने के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेसी गांधी मैदान से सीएम हाउस के लिए विशाल रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेसी राजधानी रायपुर की सड़कों पर घूम रही गायों को सीएम हाउस में छोड़ने के लिए ले गए लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक लिया।

बीजेपी नेताओं के घरों में पोतने गोबर ले गए जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता

दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी के कार्यकर्ता गोबर लेकर सड़क पर उतरे और हाथ में गोबर लेकर बीजेपी नेताओं के घरों में पोतने के लिए ले गए। जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता सागौन बंगले से निकलकर बीजेपी नेताओं के घरों को गोबर से पोतने और गोबर से उनके पुतले नहलाने के लिए निकले थे लेकिन पुलिस ने उन्हें इनकम टैक्स कालोनी के करीब ही रोक लिया। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ झूमाझटकी भी हुई लेकिन जब पुलिस ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया तो कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही गोबर को लीपना शुरू कर दिया।

भूपेश सहित कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

गायों की मौत से प्रदर्शन कर रहे है कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सीएम हाउस जाने से रोक दिया। लेकिन जब वे बैरिकेट को जबरदस्ती हटाने लगे तो पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल धनेंद्र साहू सत्यनारायण शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। इस पर भूपेश बघेल ने भाजपा के लोगों पर गौ मांस की तस्करी करने का आरोप पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के निलंबन की मांग की। कांग्रेस की ही तरफ पुलिस ने जोगी कांग्रेस के भी 50 से ज्यादा जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Updated on:
30 Aug 2017, 5:14 PM IST
Published on: