कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, भाजपा प्रवक्ता के बयान से भाजपा की राजनीतिक हार और हताशा झलक रही है
रायपुर. भाजपा के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा, भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव के बयान से भाजपा की राजनीतिक हार और हताशा झलक रही है।
छत्तीसगढ़ में रमन की सत्ता जाने की सूचना मात्र से भाजपा में हलचल मचा है और उनके नेताओं की जुबान बदजुबान हो चली है। उन्होंने कहा, 47 दलों कीबैशाखी के सहारे सत्ता हासिल करने वाली भाजपा अब लोकतंत्र की सारी मर्यादा लांग चुकी है।
उन्होंने भाजपा प्रवक्ता के बयान को कांग्रेस का झंण्डा उठाकर आजादी की लड़ाई लडऩे वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं स्वंतत्रता संग्राम की लड़ाई लडऩे वाले वीर शहीदो का अपमान करार दिया।
उन्होने कहा भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव के बयान से स्वंतत्रता संग्राम सेनानी के अपमान हुआ है। इस कृत्य के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पूरे राष्ट्र से माफी मांगे। ठाकुर ने कांग्रेस के फुल फार्म वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा, क्या अब कांग्रेस बीजेपी का मतलब बिचौलिया जेबकतरा पार्टी बताने वाला बयान देकर इसका जवाब दे।
अश्लील सीडी वाले बाबा के भक्तबने महंत: भाजपा
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शिवरतन शर्मा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत द्वारा विधानसभा चुनाव में उतरने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा है कि महंत बड़े दिल वाले हैं, जो भूपेश बघेल जैसे चार्जशीटेड नेतृत्व के निर्देशन में जनता के सामने आने का साहस दिखा रहे हैं।
उन्होंने कहा महंत जैसे वरिष्ठ नेता अश्लीलता फैलाने जैसे घृणित अपराध के आरोपी की सरपरस्ती में चुनाव लडऩे तैयार हुए हैं तो यह ऊपरी दबाव का ही परिणाम है। अन्यथा उनकी राजनीतिक शैली को देखते हुए यही धारणा रही है कि वे निम्न स्तर की राजनीति करने वाले बघेल के अधीन चुनाव लडऩा पसंद नहीं करेंगे।
चुनाव से पहले कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग की जातियों को एकजुट करने की तैयारी तेज कर दी है। तय हुआ है कि अक्टूबर के पहले और दूसरे सप्ताह में संभागीय पिछड़ा वर्ग सम्मेलन कर पिछड़ा वर्ग की जातियों और किसानों का मुददा गरम किया जाए।