रायपुर

दिल्ली से निराश लौटे श्याम सिंह मरकाम, कांग्रेस-गोंगपा गठबंधन खटाई में

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस-गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के गठबंधन फिर से खटाई में पड़ गयी है।

less than 1 minute read
Oct 16, 2018
rahul gandhi
दिल्ली से निराश लौटे श्याम सिंह मरकाम, कांग्रेस-गोंगपा गठबंधन खटाई में

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस-गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के गठबंधन फिर से खटाई में पड़ गयी है।कांग्रेस के बुलावे पर दिल्ली पहुंचे गोंगपा नेताओं से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मुलाकात नहीं हो पाई।राहुल सोमवार को मध्यप्रदेश में ग्वालियर संभाग के दौरे पर थे।

पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का दौरा भी तय हो गया है। राहुल 22 अक्टूबर को एक दिनी प्रवास पर रायपुर पहुंच रहे हैं। वे यहां किसान सम्मेलन में शामिल होंगें। इसके साथ ही कांग्रेस चुनाव प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत होगी। एआइसीसी की ओर से प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को इस कार्यक्रम की जानकारी सोमवार दोपहर में दी गई। उसके बाद कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदेश पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई है।

यहां किसान सम्मेलन में शामिल होने के बाद वे दिल्ली लौट आएंगे। उसके बाद दो दिन का एक और प्रवास तय हुआ है। उसकी तारीखें भी जल्दी ही घोषित की जाएंगी। राहुल गांधी का दौरा पहले 12 अक्टूबर से प्रस्तावित था। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक और मध्यप्रदेश, राजस्थान में पहले से तय कार्यक्रमों की वजह से इसे टाल दिया गया।

Published on:
16 Oct 2018 10:00 am