रायपुर

कांग्रेस नेता व उनकी पत्नी ने समिति के खाते से पार किए 23 लाख रुपए, पहले भी कर चुके हैं ये कांड

Raipur Crime News: बसंत कृपा सहकारी गृह निर्माण समिति मर्यादित के खाते से अध्यक्ष और उनके पति ने 23 लाख की राशि का गबन कर दिया।
2 min read
• •
Updated: 28 Jun 2023, 1:25 PM IST
Congress leader and his wife crossed 23 lakhs from the account of the committee
कांग्रेस नेता व उनकी पत्नी ने समिति के खाते से पार किए 23 लाख रुपए

CG Crime News: रायपुर। बसंत कृपा सहकारी गृह निर्माण समिति मर्यादित के खाते से अध्यक्ष और उनके पति ने 23 लाख की राशि का गबन कर दिया। मामले की जानकारी होने पर समिति के सदस्यों ने डीडी नगर थाने में समिति की अध्यक्ष अलका सिंह और उनके पति कांग्रेस नेता राकेश सिंह के खिलाफ शिकायत की है। समिति के सदस्यों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें, कांग्रेस नेता राकेश सिंह पूर्व में ही ठगी के मामले में जेल काट रहे हैं।

यह है पूरा मामला

शिकायतकर्ता महेश कुमार अग्रवाल ने पुलिस को बताया, वे सेंचुरी कॉलोनी, बसंत कृपा सहकारी गृह निर्माण समिति मर्यादित, डी.डी.यू नगर रायपुर रहते हैं। वे समिति के निर्वाचित संचालक सदस्य हैं। पंजीकृत सोसायटी का बैक खाता क्रं. 01820100002948 यूको बैंक (cg crime news) मुख्य शाखा रायपुर में स्थित है। सोसायटी के संचालक मंडल की ओर से 14 अप्रैल 2020 की सभा में इस बैंक खाते के संचालन के लिए अध्यक्ष अलका सिंह बैस, उपाध्यक्ष मनोज तिवारी व संचालक जितेन्द्र साहू में से किन्ही दो के हस्ताक्षर द्वारा किए जाने के निर्णय सदस्यों के विरोध के बाद हुआ।

इस दस्तावेज को बैंक में जमा कर दिया गया। संचालक मंडल के निर्णय के खिलाफ कूटरचना के द्वारा सोसाइटी के बैंक खाते से लगभग 23 लाख रुपए की राशि निकाल कर राकेश सिंह बैस और ओम नारायण पांडेय को दी गई। इस राशि को निकालने के लिए फर्जी दस्तावेज भी लगाए गए हैं। मामले में समिति की अध्यक्ष अलका सिंह और उनके पति राकेश सिंह के (cg politics news) खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। समिति के सदस्य की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Published on: