रायपुर

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस विधायक का प्रदर्शन, विधायक ने टमाटर और रोटी खाई

CG Raipur News : महंगाई के खिलाफ कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने अनोखा प्रदर्शन किया।
less than 1 minute read
Jul 23, 2023
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस विधायक का प्रदर्शन, विधायक ने टमाटर और रोटी खाई
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस विधायक का प्रदर्शन, विधायक ने टमाटर और रोटी खाई

CG Raipur News : महंगाई के खिलाफ कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने अनोखा प्रदर्शन किया। संसदीय सचिव और विधायक विकास उपाध्याय ने शनिवार को सड़क पर बैठकर सूखी रोटी खाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में महिलाएं चूल्हा में खाना बनाते हुए नजर आईं और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय टमाटर और रोटी खाते नजर आए।

CG Raipur News : प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। विकास उपाध्याय ने कहा, यह प्रदर्शन नहीं यह आम आदमी की पीड़ा है। कांग्रेस भाजपा को जगाने का काम कर रही है। एक आम आदमी के घर की थाली किस प्रकार सजी होती है, यह बताने का काम कर रहे हैं। देश में महंगाई इतनी बढ़ी हुई है कि हर आदमी महंगाई से परेशान है।

CG Raipur News : इतनी महंगाई में आदमी सब्जी ले नहीं सकता। उन्होंने कहा, आज टमाटर 100 रु से 150 रु किलो, अदरक 250 रु, धनिया 200 रु किलो, मिर्ची 100 रु किलो, शिमला मिर्च 120 रु किलो, लहसुन 150 रु किलो, भिंडी 80 रु, करेला 80 रु, परवल 80 रु, गाजर 80 रु है। (cg news) इस बढ़ी हुई महंगाई में आम जनता का बुरा हाल है।

Published on:
23 Jul 2023 11:13 am