रायपुर

Raipur: पीएम मोदी को कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने आतंकवादी कहा, मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम ने की कड़ी निंदा

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा विवादित बयान....

2 min read

Raipur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान आतंकवादी (Terrorists) कहने पर सियासी घमासान मच गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम द्वय अरुण साव व विजय शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की कड़ी निंदा की है।

खरगे सार्वजनिक माफी मांगें: सीएम साय

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के लिए प्रयुक्त शब्द स्तरहीन, अपमानजनक, अमर्यादित और अशिष्ट हैं। यह देश के उन करोड़ों लोगों का भी सीधा अपमान है, जिनके लिए प्रधानमंत्री आदर्श हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भी यह गहरे आघात की तरह है।

सीएम साय (CM Vishnu Deo Sai) ने कहा कि कांग्रेस की यह बौखलाहट उसके राजनीतिक पतन का स्पष्ट प्रमाण है। ऐसे बयानों की जितनी भर्त्सना की जाए, वह कम है। खरगे और कांग्रेस पार्टी को प्रधानमंत्री से तथा देश की जनता से बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस ने शिशुपाल के आंकड़े को पार कर दिया: साव

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस अध्यक्ष (Congress President) मल्लिकार्जुन खरगे के विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि शिशुपाल ने भी 99 गलतियां ही की थीं! पर कांग्रेस ने पाप के उस आंकड़े को भी पार कर दिया है.!

साव ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता (World Popular Leader) और देश के प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहकर संबोधित करना कांग्रेस पार्टी के मानसिक एजेंडे को दर्शाता है। एक परिवार के महिमामंडन में इतने डूब चुके हैं कि राष्ट्र प्रधान को आतंकवादी कह रहे हैं।पूरी कांग्रेस पार्टी को देश से माफी मांगनी चाहिए इस कृत्य के लिए!

कांग्रेसियों में ना जाने कितना जहर भरा है: शर्मा

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री (Home Minister) विजय शर्मा ने भी खरगे के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि संविधान (Constitution) द्वारा चुने गए प्रधानमंत्री को आतंकी कहना यह "संविधान" एवं "भारतदेश" तथा "प्रधानमंत्रीपद" का अपमान है। डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि और ना जाने कितना जहर भरा है कांग्रेसियों के अंदर, पता नहीं!

खरगे का विवादित बयान...

तमिलनाडु (Tamil Nadu) की राजधानी चेन्नई में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'ये AIADMK के लोग, जो खुद अन्नादुरई का फोटो लगाते हैं, वे मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? वह एक आतंकवादी हैं। उनकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं करेगी। ये लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं; इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं।'

ये भी पढ़ें

Raipur: वेदिका, आराध्या और सार्थक ने गणित के जटिल प्रश्न चंद सेेकंडों में किए हल, बने चैंपियन
Also Read
View All