रायपुर

कांग्रेस की घोषणा पर बोले बीजेपी नेता – कहां से दोगे 1 लाख, नशे में हो क्या?

CG Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी ने सभा कर चुनावी शंखनाद कर दिया है। अब कांग्रेस भी बस्तर में चुनावी सभा करने जा रही है। राहुल गांधी के दौरे को लेकर सियासी बयान बाजी तेज हो गई है...
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Apr 2024, 3:07 PM IST
rahul_kharge.jpg

CG Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में लोकसभा के पहले चरण का चुनाव बस्तर में होना है। वोटरों को साधने के लिए दोनों दल धुआंधार प्रचार प्रसार कर रही है। पीएम मोदी ने सभा कर चुनावी शंखनाद कर दिया है। अब कांग्रेस भी बस्तर में चुनावी सभा करने जा रही है। राहुल गांधी के दौरे को लेकर सियासी बयान बाजी तेज हो गई है।

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने राहुल गांधी के बस्तर दौरे को लेकर कहा कि मोदी की सभा का फोटो देख लें। कांग्रेस से किसी के भी आने-जाने से कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। कांग्रेस मुकाबले से बाहर हो चुकी है। आज कांग्रेस में अंतर्कलह रोकने के लिए कमेटी बनी है। कांग्रेस में कांग्रेसी ही नहीं रहना चाहते. चुनाव किसकी ताकत पर लड़ेंगे।

विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर तंज कसा। कहा कि भारत को अपमानित और सत्ता पाने के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। आप लोग गणित समझिए। एक लाख गरीब महिलाओं को देंगे बोल रहे हैं। पी चिदंबरम ने पूरा गुणा भाग किया है, ऐसा टीएस सिहदेव का कहना है। आगे कहा कि सकल बजट से ज्यादा पैसे तो बांटने वाले हैं। ऐसे अनाप-शनाप बात बोलते है। मैं तो कहूंगा कि “नशे में बात कहते हैं। ” कुछ भी बोलना। कुछ भी अनुमान लगाना। कुछ भी अपमानित करना। बीजेपी 50 साल तक विपक्ष में रही। लेकिन देश के खिलाफ नहीं गई।

Updated on:
9 Apr 2024, 3:07 PM IST
Published on: