रायपुर

कांग्रेस प्रत्याशी का जहरीला बयान, कहा – ’नरेंद्र मोदी मरेगा, लखमा जीतेगा’

CG Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से की है। जिसमें कवासी लखमा की उम्मीदवारी रद्द करने व एफआईआर करने की मांग की है..
2 min read
• •
Updated: 15 Apr 2024, 5:49 PM IST
pm_modi_vs_kawasi.jpg

CG Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के लगातार विवादित बयान सामने आ रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बाद अब बस्तर लोकसभा सीट से प्रत्याशी कवासी लखमा ने मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। जिसे लेकर सियासी बवाल मच गया है। बीजेपी ने इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से की है। जिसमें कवासी लखमा की उम्मीदवारी रद्द करने व एफआईआर करने की मांग की है।

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस प्रत्यासी कवासी लखमा ने गोंडी बोली में लोगों को वोट की अपील की। लखमा ने कहा कि कवासी लखमा जिडीतोर, नरेंद्र मोदी ढोलतोर” इसका मतलब यह है कि कवासी लखमा जीतेगा’ नरेंद्र मोदी मरेगा‘’।

बीजेपी ने बताया कि 9 अप्रैल को कवासी लखमा ने यह विवादित बीजापुर के कुटरु में दिया है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। लखमा ने अपने चुनावी सभा के दौरान तोंगपाल टिन अयस्क की उपलब्धता का जिक्र करते हुए टिन खदान से पुलिस को तीर धनुष से मारने की बात कह कर स्थानीय जनता को पुलिस एवं शासन के विरुद्ध भड़काया जा रहा है।

कवासी लखमा ने कहा कि, “कल से पुलिस वाले बोल रहे थे कि नाप रहे हैं। हमारा गांव वाले, हम बोले तीर धनुष लेकर जाओ मारो ## हमारा जंगल नहीं बचेगा तो तुम लोग बचोगे, बचोगे नहीं बचोगे, ”। इस प्रकार लखमा अपने कांग्रेस कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनता एवं ग्रामवासियों को पुलिस को उनके कार्य रोकने के लिए तीर धनुष से मारकर हिंसा करने के लिए भड़काया गया है। लखमा के चुनावी सभा में बीजापुर के विधायक विक्रम मंड़ावी व कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे, जिन्होंने ताली बजाकर कवासी लखमा के इस भड़काऊ बयान का समर्थन किया।

कवासी लखमा पर पहले भी चुनाव में पैसा बांटने का आरोप है। बता दें कि लोकसभा की टिकट मिलने के दूसरे दिन ही कवासी लखमा ने खुलेआम पैसा बांटते हुए कैमरे में कैद हो गए। जिसे लेकर बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से शिकायत की। वहीं अब भड़काऊ एवं विवादित को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। बीजेपी ने कहना है कि अगर लखमा का उम्मीदवारी रद्द नहीं किया तो बस्तर में कभी की अप्रिय घटना हो सकती है।

Updated on:
15 Apr 2024, 5:49 PM IST
Published on: