रायपुर

छत्तीसगढ़ में कोरोना के रिकवरी रेट में सुधार, प्रदेश में पहली बार एक्टिव मरीज 12 हजार के नीचे

- 24 घंटे में- 1,069 मरीज स्वस्थ हुए, 14 मरीजों की इलाज के दौरान मौत- छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना से संक्रमित 3,350 लोग गवां चुके हैं जान

less than 1 minute read
Dec 31, 2020
coronastrain uk
यूके के नए स्ट्रेन से निपटने के लिए सख्त कंटेनमेंट की योजना तैयार।

रायपुर. प्रदेश (Chhattisgarh Coronavirus Update) में कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। मगर, स्वस्थ होने वाली मरीजों की बढ़ती संख्या से रिकवरी रेट भी बढ़ रहा है। और इसी वजह से एक्टिव मरीजों की संख्या भी घट रही है। बुधवार को 1,069 मरीजों में संक्रमण की पहचान हुई है, तो वहीं 1,470 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे।

अब प्रदेश में सिर्फ 11,939 मरीज ही एक्टिव रह गए हैं। यह पहली बार जब एक्टिव मरीजों की संख्या 12 हजार के नीचे उतरी है। उधर, बीते 24 घंटे में 14 मरीजों ने इलाज के दौरान दमतोड़ दिया। इनमें सर्वाधिक 3 मौतें रायपुर में हुईं। दुर्ग और राजनांदगांव में 2-2 मौतें हुईं। अब तक 3,350 लोग जान गवां चुके हैं।

जिला- 29 दिसंबर 30 दिसंबर
रायपुर- 52,354- 175
छत्तीसगढ़- 2,77,471- 1,069

प्रदेश में अब तक
कुल संक्रमित- 2,78,540
एक्टिव- 11,939
डिस्चार्ज- 2,63,251
मौतें- 3,350

Updated on:
31 Dec 2020 10:16 am
Published on:
31 Dec 2020 10:11 am