
रायपुर. कोरोना वायरस काल में छत्तीसगढ़ में आईआईटी जेईई तथा नीट के परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्रों तक ले जाने और उनकी वापसी के लिए नि:शुल्क परिवहन की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी कलेक्टरों को इसके लिए निर्देश दिए हैं। आईआईटी जेईई परीक्षा 1 सितंबर से आयोजित की जा रही है, इसलिए परीक्षार्थियों के लिए बसें 31 अगस्त से चलानी होगी।
सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी कलेक्टरों को जारी निर्देश में कहा है कि परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर आवश्यकतानुसार बस, मिनीबस, जीप आदि वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए जिला नोडल अधिकारी नियुक्त करने और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) तथा जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) से समन्वय करने को कहा गया है। छत्तीसगढ़ में लगभग 13 हजार 500 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। प्रदेश में इस परीक्षा के लिए 5 केंद्र बनाए गए हैं।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]इंटरस्टेट और नेशनल परमिट वाली बसें चलेंगी छत्तीसगढ़ में
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देशों में कहा है कि कई परीक्षार्थी स्वयं की व्यवस्था से परीक्षा देने जा रहे होंगे, लेकिन शेष परीक्षार्थियों के लिए प्रशासन द्वारा व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा में शामिल हो रही छात्राओं के साथ उनके एक अभिभावक को भी यात्रा की अनुमति होगी और इसके लिए कोई राशि नहीं ली जाएगी। वाहन में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। परीक्षार्थियों को वाहन में यात्रा के लिए अपने एंन्ट्रेंस एग्जाम का प्रवेश पत्र दिखाना ही पर्याप्त होगा।
[typography_font:12pt]ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में इन दो दिनों में अत्यधिक भारी बारिश होने का अलर्ट