रायपुर

उर्दू के मशहूर शायर राहत इन्दौरी का निधन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शोक व्यक्त किया
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Aug 2020, 11:20 PM IST
cg news
उर्दू के मशहूर शायर राहत इन्दौरी का निधन

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उर्दू के मशहूर शायर डॉ. राहत इन्दौरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शेरो-शायरी, गीत-गजल से करीब पांच दशक तक हर उम्र और तबके को अपना कायल बनाने वाले 70 साल के डॉ. राहत इन्दौरी का 11 अगस्त को शाम 5 बजे इंदौर में निधन हो गया है। खुद राहत इन्दौरी के ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी दी गई। बता दें कि राहत इन्दौरी ने ट्विटर पर सुबह लिखा था- आपको मेरी खैरियत की खबर सोशल मीडिया से मिलेगी। यह दुखद है कि ट्विटर से ही उनके इंतकाल की खबर आई।

अयोध्या के राजा राम के बेटे लव कुश की जन्मस्थली छत्तीसगढ़ में
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि डॉ. राहत इन्दौरी ने उर्दू शायरी की अपनी विशिष्ट शैली से लोगों के दिलों पर राज किया। उनका निधन उर्दू साहित्य और शायरी की अपूरणीय क्षति है। डॉ. इन्दौरी देश-दुनिया में आयोजित होने वाले मुशायरों एवं कवि सम्मेलनों में श्रोताओं के पसंदीदा शायर थे। साहित्य जगत में डॉ. इन्दौरी की कमी हमेशा महसूस की जाएगी। पूर्व सीएम व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शोक संदेश में कहा कि देश के जाने-माने शायर राहत इन्दौरी का अचानक हम सबको छोड़कर चले जाना बेहद स्तब्ध व दु:खी करने वाला है। उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...कांग्रेस विधायक का बड़ा बयान, गांधी परिवार है लोकतांत्रिक वंशवाद का उदाहरण

Published on: